Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

हवा में उड़ेंगे यूपी के विधायक

लखनऊ : अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के विधायकों के लिए यात्रा सुविधा में विस्तार करते हुए उन्हें हवाई यात्रा करने का तोहफा प्रदान किया है। इसके पूर्व उन्हें रेलमार्ग से पूरे देश में रेल यात्रा के लिए एक लाख बीस हजार मूल्य के रेल यात्रा कूपन निशुल्क प्रदान किये जाते थे। अब इसमें से 30 हजार रूपये की राशि विधायक नकद लेकर किसी भी एयरलाइंस से हवाई यात्रा यात्रा कर सकेंगे। 

लखनऊ : अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के विधायकों के लिए यात्रा सुविधा में विस्तार करते हुए उन्हें हवाई यात्रा करने का तोहफा प्रदान किया है। इसके पूर्व उन्हें रेलमार्ग से पूरे देश में रेल यात्रा के लिए एक लाख बीस हजार मूल्य के रेल यात्रा कूपन निशुल्क प्रदान किये जाते थे। अब इसमें से 30 हजार रूपये की राशि विधायक नकद लेकर किसी भी एयरलाइंस से हवाई यात्रा यात्रा कर सकेंगे। 

30 हजार रूपये की इस धनराशि की प्रतिपूर्ति विधायकों द्वारा यात्रा के पश्चात की जाएगी। यह सुविधा विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के लिए बनी उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल नियमावली 1988 को संशोधित कर मंत्रिमंडल द्वारा 20 अगस्त को स्वीकृति की गयी । इसके साथ ही विधायक निधि के रूप में स्वीकृत डेढ करोड़ की धनराशि कोई भी विधानसभा सदस्य अपने क्षेत्र में तथा विधान परिषद सदस्य ( एमएलसी ) प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में निर्माण कार्य/अनुदान आदि के लिए व्यय कर सकता है। वहीं  अब कोई भी विधायक अपने निजी विद्यालय को पांच लाख रूपये तक का अनुदान अपनी विधायक निधि से दे सकता है।

वर्तमान में विधायकों को मिलने वाले भत्ते व सुविधाएं

विधायक निधि- एक करोड़ 50 लाख

रेल यात्रा- 90 हजार रूपये के कूपन प्रतिवर्ष

नकद यात्रा-30 हजार रूपये हवाई यात्रा हेतु

बस यात्रा – निशुल्क ( इसके बावजूद भी कोई भी विधायक बस से नहीं चलता है)

दैनिक भत्ता – 500 रूपये प्रतिदिन (सदन चलने पर)

क्षेत्र भत्ता – 500 रूपये प्रतिदिन

मोबाइल टेलीफोन व्यय भत्ता – 6000 रूपये प्रतिमाह

मूल  आवास तथा लखनऊ में टेलीफोन लैन्ड लाइन निःशुल्क

चिकित्सा भत्ता- 8000 रूपये प्रतिमाह ,इसके अतिरिक्त प्रदेश के किसी भी  सरकारी चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा की सुविधा ।

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...