लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के फूलबिहार थाना क्षेत्र में चार हथियार बंद हमलावरों ने एक स्थानीय पत्रकार 40 वर्षीय लेखराम भारती की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि फूलबिहार थाना क्षेत्र में सैदपुर गांव के पास मोटरसाइकल पर एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे स्थानीय पत्रकार भारती पर चार लोगों ने लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
फूलबिहार पुलिस ने नामजद प्राथमिकी के आधार पर चार अभियुक्तों इशहाक, नन्हे, नईम और अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण भारती के गांव तेदुआं में जमीन को लेकर चल रही रंजिश लगती है। एसपी प्रशांत कुमार ने इस मामले की जांच धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी है।





