Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

हमें नहीं पता था कि आसाराम के कमरे में चोर दरवाजा है जिससे वह बेटी के कमरे में घुस गए

आसाराम पर बलात्कार की गूंज संसद से सड़क तक हो रही है। आसाराम द्वारा अपने ही शिष्य की बेटी के साथ बलात्कार करने घटना के बाद पूरे देश में आसाराम की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। वहीं आसाराम खुले आम घूम रहा है। पुलिस उसे क्यो गिरफ्तार नही कर रही है? आसाराम को कोई बचा रहा है? अभी मुम्बई में एक पत्रकार के साथ गैंग रेप के मामले में मुम्बई पुलिस ने 72 घंटे में पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पर आसाराम को गिरफ्तार करने में राजस्थान पुलिस को पसीना क्यो आ रहा है? आशाराम पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की का पिता आज मीडिया के सामने आया और सीबीआई जांच की मांग की। साथी ही कहा कि आसाराम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
आसाराम पर बलात्कार की गूंज संसद से सड़क तक हो रही है। आसाराम द्वारा अपने ही शिष्य की बेटी के साथ बलात्कार करने घटना के बाद पूरे देश में आसाराम की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। वहीं आसाराम खुले आम घूम रहा है। पुलिस उसे क्यो गिरफ्तार नही कर रही है? आसाराम को कोई बचा रहा है? अभी मुम्बई में एक पत्रकार के साथ गैंग रेप के मामले में मुम्बई पुलिस ने 72 घंटे में पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पर आसाराम को गिरफ्तार करने में राजस्थान पुलिस को पसीना क्यो आ रहा है? आशाराम पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की का पिता आज मीडिया के सामने आया और सीबीआई जांच की मांग की। साथी ही कहा कि आसाराम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
 
लड़की के पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। बापू के आश्रम से फोन अया कि आपकी बेटी की तबियत खराब है। हम और हमारी पत्नी बेटी से मिलने आश्रम पहुंचे आश्रम में बताया गया कि यहा पर कुछ भूत-बाधा है। बापू से मिलो वह अनुष्ठान कर के बेटी को ठीक कर देंगे। हम बेटी को लेकर दिल्ली गए वहां पर बापू से मुलाकात नहीं हुई। हमने बापू के साथ रहने वलों से बात की तो पता चला कि बापू राजस्थान में आश्रम में है हम वहां पहुंचे तो वहां पता चला कि बापू एकांतवास में हैं। वहां गया तो बपू शाम को मिले और बेटी के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि ऐसा अनुष्ठान करूंगा कि बेटी बहुत तेज हो जाएगी। जब बापू ने मुझे देख तो बोले, तेरी बेटी है। बाबा ने चटाई बिछा दी और दूध दे दिया व मंत्र जपने को कहा। बाबा ने हमसे कहा कि तुम जा के आराम कर लो। हमने कहा कि हम भी जप कर लेगे। बापू अपने कमरे में चले गए। हमें दिख रहा था कि बापू अपने कमरे में है। यदि वह बेटी के कमरे में जाएंगे तो हमको दिखेंगे। पर हमें यह नहीं पता था कि बापू के कमरे में एक चोर दरवाजा है जिससे वह बेटी के कमरे में चले गए। 
 
हम बेटी का इंतजार करने लगे। एक बार सेवादार आया बोला कि अभी तक तक आप लोग गए नहीं। बाबा द्वारा खुद को निर्दोष बताए जाने पर पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि वह तो अपने को निर्दोष बताएंगे ही, पर मेरी बेटी का जीवन बर्बाद हुआ है, मेरे परिवार पर क्या बीत रही है, यह हम ही जानते हैं। एफआईआर में लिखाई गई एक-एक बात सच है। आसाराम चोर दरवाजे से बेटी के कमरे में पहंचे और बेटी के साथ जोर जबरदस्ती की। मैं 11 साल से बापू का अनुयायी हूं। जब बाबा के खिलाफ मीडिया में कोई खबर आती थी तो अन्य अनुयायियों की तरह मैं भी मीडिया वालों को गाली देता था। बाबा कहता था कि इसाई मिशनरी ने मीडिया को खरीद रखा है। लोगों की आस्था हिन्दू धर्म से खत्म हो जाए और संतो के प्रति द्वैश हो जाए। मेरे सामने जब तक इसका चेहरा सामने नहीं आया था तो मैं आसाराम को भगवान मानता था। आसाराम की गिरफ्तारी न होने पर पिता बोला कि नेताओं कि गलती है। इसीलिए बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। मुझे पुलिस और कानून पर विश्वास है। बाबा खुला घूम रहा है। यह तो देश के कानून के रक्षकों की गलती है। उसे पकड़ कर बंद कर देना चाहिए था।
 
मेडिकल में घपलेबाजी पर बोले कि 15 अगस्त की घटना है। 20 को मेडिकल कराया गया है। मुझे बाबा की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गोविंद तनेजा ने धमकियां दी की आप ठीक नहीं कर रहे हैं। मैं ऊपर तक लड़ाई लडूंगा। कानून को एसे आदमी को फांसी पर लटका देना चाहिए। आश्रम में जब मैंने बेटी से पूछा कि बाबा कैसे हैं तो वह रोने लगी और कहा कि पापा घर चलो, यह बाबा नहीं, ढोंगी है। बेटी को लेकर हम घर आ गए। 19 अगस्त को बेटी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई तो वह सन्न रह गई। मेरी जानकारी में आने पर मैं तुरंत ही बाबा से मिलने दिल्ली सत्संग स्थल पहुंचा और बाबा से मुलाकात की। सामने ही पुलिस का आफिस था। तो मेरी पत्नी ने पुलिस से मदद लेने की बात कही। मेरी पत्नी ने थाने जाकर महिला पुलिस अधिकारी को सारी घटना बताई, जिसके बाद मेरा मुकदमा लिख लिया गया।
 
शाहजहांपुर से पत्रकार सौरभ दीक्षित की रिपोर्ट. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...