Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मध्य प्रदेश

मेरे कस्बेनुमा गाँव में मायूसी पसरी हुई है : मुकेश कुमार

Mukesh Kumar : घर से वापस लौट आया हूँ। इस बार मैंने पाया कि मेरे कस्बेनुमा गाँव में मायूसी पसरी हुई है। मंदी और मँहगाई और भ्रष्टाचार से पैदा हुई मायूसी। चेहरों के रंग उड़े हुए हैं। जीवन को लेकर उत्साह नहीं है। बाज़ार की रौनक़ गायब है। लोग बारिश के बाद सबसे ज़्यादा चर्चा आने वाले बुरे दिनों की कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वे नाउम्मीद भी हैं। स्थानीय राजनीति का इस कदर अपराधीकरण हो गया है कि एक तरह का आतंक लोगों के चेहरों पर पढ़ा जा सकता है।
 
माफ़िया राज कायम हो गया हो जैसे। हालाँकि ये सब अचानक हो गया हो ऐसा नहीं है। आसपास कोयला खदानें होने के कारण कोयला माफिया का गुंडा राज पहले ही कायम हो चुका था। राजनीति पर कब्ज़ा कर लेने की वजह से उसका रंग और भी गाढ़ा हो चुका था। उधर मीडिया ने एक दूसरी तरह का अँधेरा पैदा कर दिया है जिसमें असमंजस, संदेह और दिशाभ्रम सब कुछ शामिल है। लेकिन संघर्षशील ताक़तों के परिदृश्य से गायब हो जाने से बदलाव की आस भी जाती रही है। ये लाचारी चुभने वाली है। अच्छी बात ये है कि कुछ लोगों में इससे मुक्ति की छटपटाहट पैदा होने लगी है।
 
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के फेसबुक वॉल से.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...