Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

अशोक सिंघल की अवैध हिरासत के खिलाफ मानवाधिकार आयोग को शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को विहिप नेता अशोक सिंघल की अवैध हिरासत के खिलाफ शिकायत भेजी है. शिकायत के अनुसार 25 अगस्त 2013 को सिंघल को अमौसी हवाईअड्डे पहुँचते ही लगभग 10.30 बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. सभी न्यूज़ चैनल ने तत्काल यह खबर प्रसारित की. अरुण कुमार, एडीजी क़ानून व्यवस्था ने लगभग 11 बजे और बाद में आर के विश्वकर्मा, आईजी क़ानून व्यवस्था और कमाल सक्सेना, गृह सचिव ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की. 

लेकिन शंकर मुखर्जी, एसीएम-तृतीय, लखनऊ ने डीएम लखनऊ की तरफ से इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में इन नेताओं की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में अपने प्रति शपथपत्र में कहा कि सिंघल को अमौसी हवाईअड्डे पर नहीं,  बल्कि रात्रि 10.20 बजे एसओ सरोजिनी नगर द्वारा तब गिरफ्तार किया गया जब वे नवाबगंज पक्षी विहार से लौट कर शहीद पथ पर जा रहे थे.

ठाकुर के अनुसार इस प्रकार यह मामला अशोक सिंघल को 10.30 प्रातः से 10.20 रात्रि तक अवैध हिरासत में रखने और हाई कोर्ट में गलत हलफनामा दायर करने का है. उनका कहना है कि यदि इतने बड़े मामले में, जिसमे पूरे देश की मीडिया की निगाहें लगी हों, इस तरह का कृत्य किया जा सकता है तो इससे आसानी से समझा जा सकता है कि साधारण मामलों में क्या होता होगा. अतः उन्होंने इन सारे तथ्यों की जांच करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है. साथ ही सभी राज्यों के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को भी अवैध हिरासत रोके जाने के सम्बन्ध में तत्काल आदेश निर्गत करने की भी मांग की है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...