Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एक बड़े न्यूज चैनल में कई हजार करोड़ रुपये डालकर ब्लैक को ह्वाइट कर लिया एक बड़े कांग्रेसी नेता ने!

चर्चा है कि एक बड़े और प्रभावशाली कांग्रेसी नेता ने अपने कई हजार करोड़ रुपये की ब्लैकमनी एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में निवेश कर ह्वाइट कर लिया. 
चर्चा है कि एक बड़े और प्रभावशाली कांग्रेसी नेता ने अपने कई हजार करोड़ रुपये की ब्लैकमनी एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में निवेश कर ह्वाइट कर लिया. 
इस न्यूज चैनल ने विदेश में अपना एक न्यूज चैनल लांच करके इस धन को खपाया. भारत के कई इनकम टैक्स अधिकारियों ने न्यूज चैनल और कांग्रेसी नेता के प्रभाव में हजारों करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर परदा डाल दिया और इसे वैध करार दिया. पर जब इस पर नजर कुछ अन्य आईआरएस अफसरों की पड़ी तो इन्होंने न्यूज चैनल से हजारों करोड़ रुपये आने के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी. पर चैनल इसे देने से आनाकानी करता रहा है और कर रहा है.
 
कहा जा रहा है कि धन के स्रोत की जानकारी देते ही भारत के दिग्गज कांग्रेसी नेता और उनके पुत्र की जानकारी बाहर आ जाएगी और सबको पता चल जाएगा कि ये रकम भारत में टेलीकाम कंपनियों को फेवर देने और अन्य तरह की दलाली-करप्शन के जरिए एकत्रित किया गया है. जो एक आईआरएस अफसर इस मसले की तह तक जाने का प्रयास कर रहा था, उसे कई तरह के आरोपों में फंसाकर लगभग कार्यमुक्त सा कर दिया गया है. इस अफसर को दिमागी तौर पर गड़बड़ यानि पागल भी करार दिया जा चुका है.
 
न्यूज चैनल और कांग्रेसी नेता का फेवर करने वाले कुछ आईआरएस अफसरों ने बदले की भावना के तहत घोटाले को उजागर करने वाले आईआरएस अफसर पर कई तरह के आरोप भी जड़ दिए हैं. इस प्रकरण के बारे में प्राथमिक जानकारियां भड़ास के पास भेजी गई हैं. कई अन्य दस्तावेज व सबूत जल्द मिलने वाले हैं. पूरे मसले का अध्ययन किया जा रहा है.
 
यह भी बताया गया है कि कोर्ट ने मानसिक रूप से असंतुलित यानि पागल करार दिए गए अफसर के बयान व बातों को प्रकाशित करने से रोक रखा है. पूरा प्रकरण कोर्ट में लंबित है. दूसरे पक्ष का दावा है कि अगर इस मसले पर कुछ भी प्रकाशित किया गया तो वह मानहानिकारक होगा. 
 
(कानाफूसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...