Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कशिश न्यूज के पटना दफ्तर में तालाबंदी, दर्जन भर मीडियाकर्मी सड़क पर

पटना से खबर है कि कशिश न्यूज के दफ्तर में ताला लग गया है. बताया जाता है कि मैनेजमेंट ने ऐसा बिहार के ब्यूरो प्रमुख और कैमरामैन के बीच हुई मारपीट के बाद बिगड़े माहौल को सुधारने के लिहाज से किया है. बताया जाता है कि कशिश न्यूज के बिहार ब्यूरो में हाल ही में आये प्रमुख का तालमेल वहां के पुराने स्टाफ से नहीं बन पा रहा था. गुरुवार की रात वे एक कैमरामैन से बातों में उलझ गये तो उनकी बातों को मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगे. जब कैमरामैन ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे धमकी देने लगे कि सारी फुटेज सबूत के तौर पर मालिक को भेज दी जायेगी.

मोबाइल छीनने के क्रम में जो हाथापाई शुरु हुई तो मारपीट तक की नौबत आ गयी. किसी तरह देर रात तक मामला शान्त हुआ और सबलोग अपने-अपने घर गये.  सूत्रों का कहना है कि चैनल के रांची मुख्यालय में जब खबर पहुंची तो मालिक  साहब ने अपने विश्वासपात्रों से पटना दफ्तर में ताला बंद करवा दिया. ताजा खबर ये है कि रांची में शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक के बाद पटना कार्यालय के सभी स्टाफ से इस्तीफा मांग लिया गया है. पटना में करीब एक दर्जन मीडियाकर्मी कशिश न्यूज से जुड़े थे जिनमें 5 कैमरामैन और लगभग इतने ही रिपोर्टर थे. इस फैसले के बाद सबका भविष्य अधर में लटक गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...