Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जनसंदेश टाइम्‍स, मिर्जापुर का ब्‍यूरोचीफ नीरज सिंह हत्‍या में नामजद

जनसंदेश टाइम्‍स, मिर्जापुर से खबर है कि अखबार के ब्‍यूरोचीफ नीरज सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्‍या तथा हत्‍या की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है. नीरज पहले से भी विवादित रहे हैं. इनकी नियुक्ति के समय भी पैसे लेकर अखबार से जोड़ने के आरोप लगे थे. बताया जा रहा है कि मिर्जापुर में मनीष सिंह उर्फ चिंटू सिंह नामक शख्‍स की हत्‍या कर दी गई थी. मनीष के परिजनों ने इसमें छह लोगों को नामजद कराया है.

जनसंदेश टाइम्‍स, मिर्जापुर से खबर है कि अखबार के ब्‍यूरोचीफ नीरज सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्‍या तथा हत्‍या की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है. नीरज पहले से भी विवादित रहे हैं. इनकी नियुक्ति के समय भी पैसे लेकर अखबार से जोड़ने के आरोप लगे थे. बताया जा रहा है कि मिर्जापुर में मनीष सिंह उर्फ चिंटू सिंह नामक शख्‍स की हत्‍या कर दी गई थी. मनीष के परिजनों ने इसमें छह लोगों को नामजद कराया है.

पुलिस की दो टीमें आरोपियों की धर-पकड़ में लगी हुई हैं. अब तक एक आरोपी अरेस्‍ट किया जा चुका है. जनसंदेश टाइम्‍स का ब्‍यूरोचीफ नीरज सिंह भी नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में उसकी संलिप्‍तता पाई गई है. नीरज सिंह पहले से भी विवादित रहा है. मिर्जापुर की कटरा पुलिस ने कोतवाली में नीरज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 एवं 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को उसकी तलाश है. इस संदर्भ में कटरा कोतवाली के कोतवाल शफीक अहमद से बात की गई तो उन्‍होंने बताया कि नीरज सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

इसके पहले भी जनसंदेश टाइम्‍स के भदोही ब्‍यूरोचीफ और चंदौली के एक पत्रकार पर आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि तमाम जिलों में नियुक्तियों के दौरान अपराधी किस्‍म के तत्‍व अखबार का शेल्‍टर पाने के लिए जनसंदेश टाइम्‍स का दरवाजा खटखटाते हैं. यहां पर तैनात एक वरिष्‍ठ पत्रकार पर आरोप लगते हैं कि वो पैसे लेकर अपराधी तत्‍वों को अखबार से जोड़ लेता है, जिससे अखबार की छवि धूमिल होती है तथा प्रबंधन की किरकिरी भी होती है.

इस खबर को भी पढ़ सकते हैं – जनसंदेश टाइम्‍स से मानसी सिंह का इस्‍तीफा, नीरज सिंह बने नए ब्‍यूरोचीफ

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...