Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

फैजाबाद

फैजाबाद छावनी में उस फौजी अधिकारी की ‘अमानवीयता’!

Chandan Srivastava : कुछ दस साल पुरानी बात होगी. वो फैज़ाबाद का छावनी क्षेत्र था. आदत के मुताबिक मैंने हेलमेट नहीं लगाया था, उस पर तुर्रा ये कि सड़क की एक मोड़ पर बाइक का हार्न भी बजाए जा रहा था. सामने से आ रही हरे रंग की जिप्सी से हाथ निकालकर मुझे रुकने का इशारा किया गया.

Chandan Srivastava : कुछ दस साल पुरानी बात होगी. वो फैज़ाबाद का छावनी क्षेत्र था. आदत के मुताबिक मैंने हेलमेट नहीं लगाया था, उस पर तुर्रा ये कि सड़क की एक मोड़ पर बाइक का हार्न भी बजाए जा रहा था. सामने से आ रही हरे रंग की जिप्सी से हाथ निकालकर मुझे रुकने का इशारा किया गया.

जिप्सी से उतरे उस फौजी अधिकारी ने बिना कुछ बोले अपनी उंगलियों के इशारे से मुझे एक बोर्ड दिखाया, जहां लिखा था- "हॉर्न बजाना मना है". मैंने कहा- "सॉरी सर, ध्यान नहीं गया". उसने कहा "और हेलमेट कहां है?" मैंने सिम्पैथी गेन करने के लिहाज से कहा- "वो सर एक अंतिम संस्कार से लौट रहा हूं. ऐसी जगहों पर जाने में हेलमेट का ध्यान किसे रहता है".

उस अधिकारी ने अपने एक जवान को आदेश दिया- "बाईक के एक पहिए की हवा निकाल दो". मैनें कहा "अरे सर बहुत दूर तक बाईक खींचनी पड़ेगी, प्लीज सर!! आय एम रियली सॉरी". उसने बाईक की चाभी निकाल ली, कहा- ठीक है, जाओ.

इसके आगे मैंने एक शब्द नहीं बोला. दो कारण थे. पहला मेरी बाईक किसी भी चाभी से ऑन हो जाती थी. लेकिन दूसरा कारण था कि वो कोई पुलिस का दरोगा नही, फौज का अधिकारी था. अनुशासन उसकी सबसे बड़ी कुंजी है, ये मैं जानता था. अब अगर मैं सोचूं कि मेरी इतनी छोटी सी गलती के लिए वो मुझे माफ कर सकता था. उसने मुझे माफ नहीं किया इसका मतलब फौज के लोग कितने अमानवीय होते हैं, उनमें क्षमाभाव बिल्कुल नहीं होता तो आप मुझे मूर्ख ही तो कहोगे.

पत्रकार चंदन श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...