Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

इस स्टिंग आपरेशन से बीजेपी को बचाने और मुसलमानों के बीच आज़म ख़ान को हीरो बनाने की साज़िश

Israr Ahmed Sheikh :  मुज़फ़्फ़रनगर के दंगों पर आज तक का स्टिंग आपरेशन चैनल की निष्पक्षता पर कई सवाल खड़े करता है। पहली नज़र में ये एक रहस्योद्घाटन लगता है। मगर थोड़ा दिमाग़ पर ज़ोर डालने से ये पूरी तरह प्रायोजित और एकतरफ़ा लगता है। मैं शुरु से ये बात कहता रहा हूँ कि से दंगे समाजवादी पार्टी और बीजेपी की मिलीजुली साज़िश का हिस्सा हैं। मगर इस स्टिंग में बीजेपी के चारों विधायकों को साफ़ बचाने की कोशिश की गई। दंगों के आधे दोषियों की तरफ़ से ध्यान हटाने की कोशिश की गई है। कुछ सवाल हैं जो स्टिंग को देखकर दिमाग़ में आते हैं।

1. क्या आज तक के पास आज़म नाम के शख़्स के बारे में पुख़्ता जानकारी थी?

2. अगर हाँ तो उस जानकारी का आधार क्या था? अगर नहीं तो रिपोर्टर ने वो ही नाम क्यों लिया? सा उन्हें आकाशवाणी हुई थी?

3. क्या इन दंगों में बीजेपी के चार विधायकों और कार्यकर्ताओं का कोई हाथ नहीं है? अगर चैनल को लगता है कि नहीं है तो मुझसे सम्पर्क करें, मैं मोबाइल नम्बर और नाम के साथ इनके ख़िलाफ़ पुख़्ता सबूत दे सकता हूँ।

4. क्या इस प्रायोजित स्टिंग से ध्रुवीकरण बढ़ाने की कोशिश नहीं की गई है?

5. पूरा मुज़फ़्फ़रनगर जानता है कि ये दंगे दोनों पार्टियों की मिलीभगत का नतीजा है, फिर एक पार्टी को वो किसके इशारे पर बचा रहे हैं?

मुझे लगता है इस स्टिंग आपरेशन के ज़रिये बीजेपी को बचाने और मुसलमानों के बीच आज़म ख़ान को हीरो बनाने जैसी घिनौनी साज़िश है। दरअसल आज़म ख़ान बीजेपी के लिए पारस का पत्थर है। वो जितना आज़म ख़ान को घिसेंगे, उतना ही उन्हें वोट रूपी सोना मिलेगा।

इसरार अहमद शेख के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...