Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

श्रवण गर्ग के सताए पांच और पत्रकारों ने नईदुनिया, इंदौर को कहा अलविदा

नईदुनिया में प्रधान संपादक श्रवण गर्ग की प्रताड़ना और अपमानजनक रवैये से त्रस्त 5 और पत्रकार इस संस्थान को अलविदा कह चुके हैं। ये हैं- जयेंद्र पुरी गोस्वामी, जितेश चंद्रवंशी, शैली माहेश्वरी, अरुण त्रिपाठी और सचिन त्रिवेदी। ये सभी इंदौर संस्करण में कार्यरत थे। लंबे समय से नईदुनिया को सेवाएं दे रहे अनुभवी पत्रकार गोस्वामी न्यूज एडिटर थे और सेंट्रल डेस्क देख रहे थे। चंद्रवंशी इसी डेस्क पर सब एडिटर थे, जबकि शैली माहेश्वरी नईदुनिया के साथ दिए जाने वाले टेब्लाइड आई नेक्स्ट में थीं।

अरुण त्रिपाठी रतलाम में रिपोर्टर थे। उन्होंने रतलाम में ही दैनिक भास्कर जॉइन कर लिया है। गोस्वामी और चंद्रवंशी भी एक बड़े बैनर से जुड़ने वाले हैं।शैली  माहेश्वरी किस संस्थान से जुड़ेंगी, यह अभी तय नहीं है। सचिन त्रिवेदी कुछ महीने पहले ही नईदुनिया से जुड़े थे और उन्हें झाबुआ का ब्यूरो चीफ बनाया गया था, लेकिन यहां के माहौल को देखकर उन्होंने रुकना मुनासिब नहीं समझा और पत्रिका का दामन थाम लिया। उन्हें रतलाम भेजा गया है।

नईदुनिया के संपादकीय विभाग के खराब माहौल के चलते कोई भी पत्रकार यहां काम करना नहीं चाहता। लोग जैसे-तैसे अपना समय गुजार रहे हैं और अवसर की तलाश में हैं। जल्द ही कुछ और लोग भी इस संस्थान को छोड़ने वाले हैं। इनकी दूसरे संस्थानों में बात हो चुकी है। इंदौर के प्रेस जगत में नईदुनिया इतना बदनाम हो चुका है कि अच्छे लोग मुंहमांगे वेतन पर भी यहां आने को तैयार नहीं हैं।

इंदौर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...