Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मोहन राजपूत गए थे चीन, पहुंचा दिए गए हल्‍द्वानी

दैनिक जागरण, उधमसिंह नगर के ब्यूरो चीफ मोहन राजपूत चीन के पांच दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। वह प्रमुख औद्योगिक संगठन कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्‍टमंडल के साथ चीन गए थे। शिष्टमंडल वहां के सुप्रसिद्ध कैंटन फेयर में हिस्सा लेने गया था। इसका मकसद वहां से आधुनिक मशीनरी, उत्पाद व तकनीक का आयात करना था, जिससे  चैंबर से जुड़े उद्यमी अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा सकें।

दैनिक जागरण, उधमसिंह नगर के ब्यूरो चीफ मोहन राजपूत चीन के पांच दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। वह प्रमुख औद्योगिक संगठन कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के शिष्‍टमंडल के साथ चीन गए थे। शिष्टमंडल वहां के सुप्रसिद्ध कैंटन फेयर में हिस्सा लेने गया था। इसका मकसद वहां से आधुनिक मशीनरी, उत्पाद व तकनीक का आयात करना था, जिससे  चैंबर से जुड़े उद्यमी अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा सकें।

चीन का कैंटन फेयर आयात निर्यात मेले के नाम से जाना जाता है तथा विश्व भर के व्यवसायी यहां आते हैं। श्री राजपूत की यह आफिशियल विजिट थी। इस दौरे के लिए जागरण के टॉप मैनजमैंट ने उन्हें चीन जाने और वहां से कवरेज की अनुमति दी थी। यह पहला मौका है कि जागरण के किसी ब्यूरो से किसी पत्रकार को मैनेजमेंट ने विदेश यात्रा पर भेजा हो। श्री राजपूत ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। तेजतर्रार, समर्पित पत्रकार होने के साथ उन्‍हें कई विषयों पर कलम चलाने में महारत भी हासिल है। अंग्रेजी का ज्ञान भी ठीक ठाक है।

श्री राजपूत इस विदेश यात्रा से खुश भी थे लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई क्योंकि उनके आते ही स्थानीय प्रबंधन ने उनका तबादला हल्द्वानी कर दिया। सूत्रों का कहना है कि उनकी विदेश यात्रा व टॉप मैनेजमैंट से मिली अनुमति स्‍थानीय प्रबंधन को नागवार गुजरी। अब बेचारे मोहन राजपूत हल्‍द्वानी का चक्‍कर काटने को मजबूर हैं। वैसे चुटकी लेकर कहा जा रहा है कि स्‍थानीय प्रबंधन ने यह तबादला जलन के चलते किया है। बड़े लोगों को पूछे जाने की बजाय ब्‍यूरोचीफ को पूछा गया तो तकलीफ तो होनी ही थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...