नीमच के पत्रकार सुखवंत सिंह चौहान की शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर नीमच रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर बिसलवास कलां सिग्नल के पास सुखवंत एक ट्रेन से टकरा गए. बताया जा रहा है कि वह उस समय पटरी पार कर रहे थे कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए.
ट्रेन के चालक ने स्टेशन पर घटना की सूचना दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तब सुखवंत का शव पटरी के बीच में पड़ा था. उनके सिर में गंभीर चोटें थीं. सुखवंत सिंह कई स्थानीय एवं प्रादेशिक समाचार पत्रों से लम्बे समय तक जुड़े रहे. सुखवंत के निधन से पत्रकारों में शोक है.





