Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

शरद पवार जितनी बार बयान देते हैं उतनी बार चीजों के दाम बढ़ जाते हैं

Nadim S. Akhter : शरद पवार, क्रिकेट, चीनी और प्याज— एनसीपी के मुखिया शरद पवार कह रहे हैं कि राहुल गांधी के साथ वह काम नहीं कर सकते. एक बार फिर से पुरानी मुद्रा में आ गए हैं ताकि सत्ता मिली तो ज्यादा से ज्यादा हिस्सा खुद के लिए झपट सकें. आप भूले नहीं होंगे जब सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने खुद की पार्टी, एनसीपी बना ली थी लेकिन जब सत्ता की मलाई सामने आई तो पवार को उसी सोनिया गांधी से कोई एलर्जी नहीं हुई. यूपीए में शामिल हो गए.

दरअसल शरद पवार ने कृषि मंत्री रहते देश का कितना नुकसान किया है, इसकी जांच होनी चाहिए. उनका ध्यान अपने मंत्रालय पर कम और क्रिकेट पर ज्यादा रहता है. वह जितनी बार बयान देते हैं, उतनी बार चीजों के दाम बढ़ जाते हैं. पहले चीनी के दाम बढ़ाए और अब प्याज. साफ कह देते हैं कि इतने दिनों से पहले दाम कम नहीं होंगे और लूट-माफिया सक्रिय हो जाता है. असहाय मनमोहन सिंह की सरकार देखती रहती है.

अब पवार को राहुल गांधी से ऐतराज है. फिर किसी नए 'डील' की भूमिक तैयार हो रही है. लेकिन वो कहते हैं ना कि सूत ना कपास और जुलाहों में लट्ठमलट्ठ. पहले राहुल गांधी और शरद पवार का गठबंधन यानी यूपीए अगले लोकसभा चुनावों में सरकार बनाने लायक नंबर तो ले आएं, साथ काम करने की बात तो बाद में आती है. कौन जाने, पब्लिक आप दोनों को साथ काम करने का मौका ही ना दे.

पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...