Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

अलीगढ़

शहीदों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अलीगढ़ के डीएम के खिलाफ जांच के आदेश

सैनिकों की शहादत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अलीगढ़ के डीएम राजीव रौतेला के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जांच के आदेश दे दिये गये हैं. राजीव रौतेला ने पिछले सितम्बर माह में शहीद सैनिकों और उनके परिवार वालों के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. उनके खिलाफ जांच का आदेश सामाजिक कार्यकत्री एवं आरटीआई एक्टिविस्ट लखनऊ की उर्वशी शर्मा की शिकायत पर दिया गया है.

सैनिकों की शहादत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अलीगढ़ के डीएम राजीव रौतेला के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जांच के आदेश दे दिये गये हैं. राजीव रौतेला ने पिछले सितम्बर माह में शहीद सैनिकों और उनके परिवार वालों के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. उनके खिलाफ जांच का आदेश सामाजिक कार्यकत्री एवं आरटीआई एक्टिविस्ट लखनऊ की उर्वशी शर्मा की शिकायत पर दिया गया है.

अलीगढ़ के डीएम ने पिछले महीने एक सार्वजनिक मंच पर बोलते हुए कहा था कि हमारा देश विलाप करने वाला देश है. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि सिपाही का काम देश की रक्षा करना है. अगर वो सेवा करते हुए अपने प्राणों को त्याग देता है तो परिवार कहता है कि जब तक नेता नहीं आयेंगे, जब तक पचास लाख नहीं मिलेंगे, पेट्रोल पंप नहीं देंगे, सड़क नहीं बनवायेंगे तब तक हम लाश नहीं उठने देंगे. रौतेला ने देश के विकास को रोकने में सैनिकों के परिवार के इस व्यवहार को मुख्य कारण बताया.

उर्वशी शर्मा का कहना है कि राजीव रौतेला ने अपने वक्तव्य में सैनिकों की सेवा बारह वर्ष होने, सैनिकों को पेंशन देने, शहीद सैनिकों को मुआवजा देने आदि सरकारी नीतियों की सार्वजनिक रूप से भर्त्सना की, जो सेवा नियमों के तहत दंडनीय अपराध है. इसलिए मैने प्रदेश सरकार और भारत सरकार से अलीगढ़ के जिलाधिकारी द्वारा शहीदों के प्रति की गयी शर्मनाक टिप्पणियों पर देशद्रोह, मानवाधिकार उल्लंघन एवं सेवा नियमों का उल्लंघन होने के प्रकरण में राजीव रौतेला को तत्काल निलंबित करने और जांच कराकर नियमानुसार दण्डित करने की कार्यवाही करने का अनुरोध किया था.

नियुक्ति विभाग के उपसचिव अनिल कुमार सिंह ने शिकायत पर आगे कार्यवाही हेतु उर्वशी शर्मा से शपथ पत्र देकर शिकायत किये जाने की पुष्टि करने एवं समुचित साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है. शर्मा ने शीघ्र ही राजीव रौतेला के भाषण के सम्बन्धित अंश के वीडियो की सीडी को साक्ष्य के रूप में शामिल करने हेतु शिकायती शपथ पत्र नियुक्ति विभाग को उपलब्ध किये जाने की बात कही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...