Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

टीवी पत्रकार से अभद्रता करने के आरोपी उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में इंडिया टीवी के पत्रकार मोहसिन हैदर से अभद्रता के आरोपी पुलिस उप निरीक्षक व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की आज एनेक्सी मीडिया सेंटर में इस मामले को लेकर बुलायी गयी बैठक में प्रदेश के गृह सचिव देवी शंकर शर्मा ने इस बात की जानकारी दी। समिति ने गृह सचिव को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी पुलिस वालों को निलंबित कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

गृह सचिव ने मीडिया सेंटर पहुंच का समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव सिद्धार्थ कलहंस, कार्यकारिणी सदस्य श्रीधर अग्निहोत्री, जितेश अवस्थी, नायला किदवाई, वरिष्ठ पत्रकार प्रदुम्न तिवारी, विजय शंकर पंकज, गोलेश स्वामी व दर्जनों पत्रकारों को उक्त मामले में अब तक हुयी कारवाई से अवगत कराया। गृह सचिव ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी। समिति के प्रतिनिधिमंडल को पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में आशवस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी जरुरी कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात को इंडिया टीवी के संवाददाता के साथ पुलिस कर्मियों ने चौक थाना क्षेत्र में अभद्रता की थी। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने इस मामले की एफआईआर चौक कोतवाली में दर्ज करवायी थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...