Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

झांसी

स्त्री और दलित विमर्श के प्रवर्तक थे राजेंद्र यादव

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग में बुधवार को अपराह्न बाद हुई एक शोकसभा में हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार राजेंद्र यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उन्हें हिंदी समाज में स्त्री और दलित विमर्श का प्रवर्तक बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग में बुधवार को अपराह्न बाद हुई एक शोकसभा में हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार राजेंद्र यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उन्हें हिंदी समाज में स्त्री और दलित विमर्श का प्रवर्तक बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.
 
विभागाध्यक्ष डा. सी.पी. पैन्यूली की अध्यक्षता में हुई सभा में हिंदी साहित्य में राजेंद्र यादव के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र यादव ने साहित्य की तमाम बहसों विवादों और मतभेदों में से रचना संसार के लिए एक उदार लोकतांत्रिक स्थान बनाया. तमाम नए सामाजिक आंदोलनों का न केवल उन्होंने समर्थन किया बल्कि उनकी अगुआई भी की. कई नये लेखकों को उन्होंने शुरूआती मंच भी दिया. सभा में प्रवक्ता सतीश साहनी, जय सिंह, उमेश शुक्ल आदि ने राजेंद्र यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व के विविध पहलुओं का उल्लेख करते हुए उन्हें महान प्रयोगधर्मी बताया. वक्ताओं ने उन्हें अनूठा संपादक बताते हुए कहा कि उनकी कमी समाज को हमेशा खलती रहेगी. सभा में दो मिनट का मौन रखा गया.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...