Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पत्रकार ये नहीं बताते देश की जनता के लिए उन्होंने कितने घोटालों का पर्दाफाश किया

Deepak Sharma : Mr X… reporting from On board PM's aircraft….  जब देश आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा हो तब आंतरिक सुरक्षा की बीट कवर कर रहे पत्रकारों को ग्रह मंत्रालय की रिपोर्टिंग करनी चाहिए या ग्रह मंत्री की? जब देश आर्थिक घोटालों/समस्याओं से जूझ रहा हो तब फाईनेंस की बीट पर काम कर रहे पत्रकारों को वित्त मंत्रालय के चक्कर काटने चाहिए या वित्त मंत्री के?

Deepak Sharma : Mr X… reporting from On board PM's aircraft….  जब देश आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा हो तब आंतरिक सुरक्षा की बीट कवर कर रहे पत्रकारों को ग्रह मंत्रालय की रिपोर्टिंग करनी चाहिए या ग्रह मंत्री की? जब देश आर्थिक घोटालों/समस्याओं से जूझ रहा हो तब फाईनेंस की बीट पर काम कर रहे पत्रकारों को वित्त मंत्रालय के चक्कर काटने चाहिए या वित्त मंत्री के?

जब समूचे देश की गाडी पटरी से उतर रही हो तब शीर्षस्थ पत्रकारों को प्रधानमंत्री के विमान में बैठकर सातवें आसमान से खबर करनी चाहिए या प्रधानमंत्री के कार्यालय की बंद अलमारियों से खबर निकालनी चाहिए?

अक्सर अपनी उपलब्धियां गिनाते समय बड़े पत्रकार अपने बायो-डाटा में लिखते है कि वो देश के प्रधानमन्त्री के साथ कितनी विदेश यात्राओं को कवर करने गए ? वो कितनी बार राष्ट्रपति के साथ अन्तराष्ट्रीय सम्मेलनों में गए ? अपने बायो-डाटा में ऐसे पत्रकार ये नहीं बताते की देश की जनता के लिए उन्होंने कितने घोटालों का पर्दाफाश किया. उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई के दुरपयोग की कितनी ख़बरें ब्रेक की . वो कितनी बार सरकार और सरकारी ओहदेदारों से गरीब के हक के लिए भिडे ?

मित्रों अफ़सोस इस बात का है कि सरकार के हमराज़/हमसफ़र ऐसे पत्रकारों को अखबार और चैनलों के कुछ मालिक ना सिर्फ महत्व देते हैं बल्कि बहुत से लोग ऐसे ही पत्रकारों को बड़ा मानने लगे है . लेकिन इस सिलसिले को अब तोडना होगा ….मै नही चाहता कि घोटाले/घपले/खुलासे आज कोई अदालत में लगी याचिका या कैग की रिपोर्ट के ज़रिये हो …बल्कि ऐसे खुलासे देश के सभी नामी गिरामी पत्राकारों को करने चाहिए जिनकी सत्ता और सरकार में हर जगह पहुँच है. वो इस पहुँच के ज़रिये जनता के हित की ख़बरें करे ना की इस पहुँच से वो अपना और अपने अखबार का हित साधें .

सौ खुलूस बातों में ..सब करम ख्यालों में
बस ज़रा वफ़ा कम है नामवर पत्रकारों में

आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...