Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बुलंदशहर में पत्रकार के घर में घुसकर जानलेवा हमला

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बा निवासी पाक्षिक समाचार पत्र के एक पत्रकार पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ। इस हमले को पत्रकार के घर में घुसकर अंजाम दिया गया। आरोप है कि हमलावर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से जुड़ा हुआ हैं और कॉलेज के खिलाफ आरटीआई द्वारा लाखों के घोटाले का खुलासा करने के विरोध में पत्रकार पर हमला किया। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक पॉलिटेक्निक कर्मचारी और उसके बेटे को अरेस्‍ट किया है। दूसरे पक्ष से भी पत्रकार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पाक्षिक समाचार पत्र के सम्पादक पत्रकार सुनील दीक्षित ने कस्‍बा स्थित जनता पॉलिटेक्नक के संबंध में आरटीआई से कई सूचनाएं मांगी थी। इन सूचनाओं के आधार पर लाखों का घोटाला प्रकाश में आया। इस मामले को सुनील ने समाचार पत्र में प्रकाशित किया। इससे पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्टॉफ उनसे नाराज था। शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्टॉफ के सदस्‍य सुनील के घर पहुंचे तथा उन पर हमला कर दिया। आसापस के लोगों ने किसी तरह सुनील को बचाया। सुनील ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

जब तक पुलिस पहुंचती हमले और बचाव के क्रम में दो लोगों के सिर फूट गए। कोतवाल राकेश चौहान ने बताया कि पत्रकार सुनील दीक्षित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पॉलिटेक्निक कर्मचारी काशी प्रसाद व उनके बेटे आकाश प्रताप को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी ने भी पत्रकार के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मामले की जांच करके आवश्‍यक कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...