Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

घर में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद और खुद बन गया चोर

इलाहाबाद। हद हो गई। जमाने भर से राजनीति के जरिए समाज सेवा करने वाले परिवार का एक सदस्य चोर निकल गया। वही हाल की ‘बूड़ा वंश कबीर का उपजा पूत कमाल।’ इसे यूं भी कहा जा सकता है कि परिवार की साख पर बट्टा लगा दिया। आरपीएफ के जवानों ने पूर्व सांसद के भाई, पूर्व विधायक के बेटे और पूर्व पार्षद के पति उमेश कुमार को शहर के कीडगंज स्थित कृष्णानगर से रेलवे के केबल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजनीतिक परिवार का होने के नाते कुछ लोगों ने पुलिस पर दबाव डाला। थाने का घेराव भी किया पर पुलिस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। बिना किसी दबाव में आए पुलिस अफसरों ने आरोपी को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया।

डीआरएम ऑफिस के पास से जून महीने में पंद्रह लाख रूपए कीमत का रेलवे केबल चोरी हो गया था। इस मामले में आरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल कीडगंज के कृष्णानगर निवासी उमेश कुमार उर्फ नाटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तलाश रही थी। उमेश का परिवार आस-पास राजनीतिक रसूख वाला माना जाता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक, मुखबिर की सूचना के बाद उमेश कुमार को उसके कृष्णानगर आवास से गिरफ्तार किया गया।
 
चोरी में पकड़े गए आरोपी के पिता भागीरथी विधायक रह चुके हैं। आरोपी के भाई सुरेश पासी चायल संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे। इसके अलावा उमेश कुमार की पत्नी पार्षद रह चुकी हैं। उधर, पूर्व सांसद सुरेश पासी ने साफतौर पर कहा है कि उमेश के किसी भी मामले में उनका लेना देना नहीं है।
 
इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...