Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आप को बदनाम करने के लिए मीडिया में 1400 करोड़ रूपये बंटे

आम आदमी पार्टी ने रविवार को स्टिंग के फर्जी बताते हुए ये दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने मीडिया को 1400 करोड़ रूपये बांटे. पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि "मुझे बताया गया है कि कुछ मीडिया समूहों को 1400 करोड़ रूपये बांटे गये हैं, ये कौन से मीडिया समूह हैं."
आम आदमी पार्टी ने रविवार को स्टिंग के फर्जी बताते हुए ये दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने मीडिया को 1400 करोड़ रूपये बांटे. पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि "मुझे बताया गया है कि कुछ मीडिया समूहों को 1400 करोड़ रूपये बांटे गये हैं, ये कौन से मीडिया समूह हैं."
 
आम आदमी पार्टी स्टिंग करने वाले अनुरंजन झा और कुछ चैनलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की तैयारी में है. आप के नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि "हम जल्द ही स्टिंग करने वाली वेबसाइट और कुछ चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे." पार्टी के द्वारा स्टिंग की सच्चाई लाने के लिए रविवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने स्टिंग में फंसे अपने सदस्यों को क्लीन चिट दे दी. 
 
पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि "हमारे प्रत्याशियों को बुरा दिखाने के लिए वीडियो के विशेष हिस्से हिस्से ही दिखाये गये. जो हिस्से पूरे वीडियो की तस्वीर बदल रहे थे उन्हें जानबूझकर काट दिया गया ताकि हमें बदनाम किया जा सके." उन्होंने कहा कि ये घटिया पत्रकारिता है और उन्हें इस पर शर्म आती है. यादव ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि आयोग को ऐसे नियम बनाने को कहा है ताकि चुनाव के समय ऐसे स्टिंग को प्रसारित होने से पहले सत्यापित किया जा सके.
 
इसके पहले गुरुवार को अनुरंजन झा ने एक स्टिंग जारी किया था जिसमें आप के कई उम्मीदवारों और पार्टी के कुछ नेताओं को बिना जांच पड़ताल के चन्दा स्वीकारते दिखाया गया था. जिसकी जांच के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्टिंग के कुछ अन्य हिस्सों को दिखाते हुए इस फर्जी बताया था.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...