Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वर्दी के नशे में चूर थाना प्रभारी ने पत्रकार को पीटा

: पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगायी न्याय की गुहार : बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत स्कूल समय में सड़क पर घूम रहे शिक्षक का फोटों खीचने पर एक पत्रकार की वर्दी के नशे में चूर थानाध्यक्ष ने सरेआम जमकर लातो घूसों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने उसको पूरी रात हवालात में रखने के बाद दूसरे दिन धारा 151 के तहत चालान करके जेल भेज दिया। पीड़ित पत्रकार ने प्रदेश की मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर दोषी थानाध्यक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

: पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगायी न्याय की गुहार : बाराबंकी। थाना सफदरगंज अंतर्गत स्कूल समय में सड़क पर घूम रहे शिक्षक का फोटों खीचने पर एक पत्रकार की वर्दी के नशे में चूर थानाध्यक्ष ने सरेआम जमकर लातो घूसों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने उसको पूरी रात हवालात में रखने के बाद दूसरे दिन धारा 151 के तहत चालान करके जेल भेज दिया। पीड़ित पत्रकार ने प्रदेश की मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर दोषी थानाध्यक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

30 दिसम्बर की दोपहर को थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर धनेठी निवासी प्रेम नारायन (फैजाबाद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक का स्थानीय पत्रकार) घर से बाराबंकी आ रहा था। करीब 11 बजे उसने सफदरगंज चौराहे पर जूनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ वर्मा को चौराहे पर टहलते देखा। जिसकी फोटो प्रेम नारायन ने अपने कैमरे में खींच ली। यही फोटो खींचना उसको काफी महंगा पड़ गया। विश्वनाथ के साथ में बैठे एक मास्टर के सहयोगी ने पहले तो प्रेम नारायन को धमकाकर कैमरा छीनने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो उसने इसकी सूचना थाना प्रभारी सफदरगंज को दी। सूचना मिलते ही थाने से थाना प्रभारी सफदरगंज निर्भय सिंह पूरे दलबल के साथ आ गये और बिना कुछ जांच पड़ताल किये ही प्रेम नारायन को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। जब प्रेम नारायन ने गालियां देने से मना किया तो थाना प्रभारी ने बीच चौराहे पर प्रेम नारायन की जमकर लातो घूसों से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद जबरदस्ती प्रेम को अपनी जीप में बैठाने के बाद थाने लाकर हवालात में डाल दिया। 

 दूसरे दिन थाना प्रभारी ने धारा 151 के तहत उसका चालान करके जेल भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के बारे में पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी ने यह सब इसलिए किया है कि उसने दो माह पूर्व जानवरों को लादकर ले जा रही ट्रक को पकड़वाया था। जिस पर थाना प्रभारी उससे नाराज चल रहे थे। उसने यह भी बताया कि वह एलआईसी का एजेंट भी है, उसकी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे पचास हजार रूपया थाना प्रभारी ने हड़प लिया। उसने आगे बताया कि थाना प्रभारी ने धमकी दी है कि अगर कहीं शिकायत करोगे तो तुमको आधा किलो मारफीन के साथ जेल भेज देंगे। सारी जिन्दगी जेल में सड़ जाओगे। आज किसी तरह से प्रेम ने जिला मुख्यालय पर आ करके एसपी को शिकायती पत्र दिया और कार्यवाही की मांग की। वैसे इस संबंध में थाना प्रभारी निर्भय सिंह का कहना है कि प्रेम ने शिक्षक के साथ बदतमीजी की थी, शिक्षक की शिकायत पर उसके विरूद्ध 151 के तहत कार्यवाही की गयी। चौराहे पर पीटने की बात व 50 हजार रूपया छीनने की शिकायत को उन्होंने झूठा बताया। वैसे पीड़ित ने यह चेतावनी दी है कि अगर एक पखवारे के अंदर दोषी थाना प्रभारी के विरूद्ध मुकदमा नहीं लिखा जाता तो वह विधानसभा के सामने आमरण अनशन पर बैठेगा। 

बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...