Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बनारस

ज्योतिषी जी के अखबार में छपती है चोरी की खबर

वाराणसी। महोदय शहर के मानिंद ज्योतिषी है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर की भविष्यवाणियां करते रहते हैं। कितनी बारिश होगी, कैसी ठंड पड़ेगी से लेकर कौन सी फिल्म हिट होगी, सब कुछ इनके भविष्यवाणी के दायरे में है। इनका विज्ञापन आपकी समस्याओं के हल की गांरटी देता है। ज्योतिष में हाथ आजमाते-आजमाते इन दिनों 'भारत एकता टाइम्स' नाम से अखबार निकाल निकाल रहे हैं। लेकिन हाथ देखकर भाग्य बांचने का दावा करने वाले महोदय का अखबार चोरी की खबर लगाने लगा और महोदय को पता ही नहीं चला। 

हुआ कुछ यूं कि वाराणसी से ही प्रकाशित होने वाले सांध्य दैनिक अखबार 'गांडीव' ने शहर में हुए डिप्टी जेलर हत्याकांड को लेकर अपने अखबार में 26 नवम्बर को 'कितने हाथों से गुजरती है सुपारी, मारने वाला कौन' शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया। इसी समाचार को 'भारत एकता टाइम्स' ने अपने 5 दिसम्बर के अंक में 'अपराधियों के नये नेटवर्क के आगे पुलिस बेबस' शीर्षक के साथ प्रकाशित कर दिया। चालाकी देखिए खबर को प्रकाशित करने वाले ने इन्ट्रो में चार लाइन अपनी तरफ से चस्पा कर पूरी खबर को छाप मारा। 
 
चोरी की इस खबर को छापते हुए शर्म तक नहीं आयी कि इस हरकत को कम से कम पत्रकारिता तो नहीं कहते। अखबार का स्लोगन है- "अखबार नहीं आंदोलन हैं’’। भविष्यवेत्ता महोदय चोरी की खबरों से आंदोलन नहीं चलता। हां अखबार के नाम पर भौकालबाजी जरूर चलती है, वो भी कुछ दिनों। किसी ने सच ही कहा है- "आज तो सच्चाई से कागज का घर भी छिन गया, ऐसे-वैसे लोग अखबारों के मालिक हो गये।" इसे कहते है चिराग तले अंधेरा यानि दुनियां पर नजर पर खुद के अखबार में चोरी की खबर।
 
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...