Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जीएनएन न्‍यूज से कंसल्‍टेंट एडिटर अमिताभ भट्टाचार्य का इस्‍तीफा

जीएनएन न्यूज से खबर है कि अमिताभ भट्टाचार्य फिर से न्यूज चैनल बाहर हो गए हैं. वे कंसल्‍टेंट एडिटर के रूप में काम कर रहे थे. खबर है कि उन्‍होंने कल ही अपना इस्‍तीफा संस्‍थान को सौंप दिया है. जीएनएन के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी, जो पहली पारी से काफी छोटी रही. पिछले तीन दशक से सक्रिय अमिताभ इससे पहले कोलकत्ता के आर प्लस चैनल में वरिष्ठ पद पर काम कर रहे थे. पिछली बार भी उन्‍होंने विषम परिस्थितियों में चैनल को अलविदा कहा था.

अपने लांचिंग के समय से ही चैनल हेडों को बदलने के लिए कुख्‍यात इस चैनल एक बार फिर कमाल दिखाया है. चिटफंडिया ग्रुप के इस चैनल के शुरुआती हेड अमिताभ ही बनाए गए थे. परन्‍तु मालिकों से कुछ असहमति होने के बाद इन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था. इसके बाद सीईओ बनाकर राघवेश अस्‍थाना को लाया गया. इसके बाद शिव कुमार राय को चैनल हेड बनाकर लाया गया, परन्‍तु दोनों लोग इस चैनल से जुड़े नहीं रह पाए. पहले शिव कुमार राय गए फिर राघवेश अस्‍थाना भी चैनल छोड़कर चले गए. अपनी लुटिया डूबती देख प्रबंधन ने अमिताभ भट्टाचार्य को दुबारा कंसल्टिंग एडिटर बनाकर चैनल ज्‍वाइन कराया, पर एक बार फिर पुरानी कहानी दुहरा दी गई है. अब नया हेड कौन होगा अभी पता नहीं चल पाया है. इस संदर्भ में अमिताभ भट्टाचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्‍तु उनसे बात नहीं हो पाई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...