Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया

भोपाल : आपने यह तो सुना होगा कि किसी ने 3 या 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया लेकिन कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल की दुनिया को हैरान करने वाली एक ऐसी ही खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के सतना जिले की 28 वर्षीय महिला ने रविवार देर रात को एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया लेकिन उनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा।
भोपाल : आपने यह तो सुना होगा कि किसी ने 3 या 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया लेकिन कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल की दुनिया को हैरान करने वाली एक ऐसी ही खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के सतना जिले की 28 वर्षीय महिला ने रविवार देर रात को एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया लेकिन उनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा।
 
मध्यप्रदेश के सतना जिले की अंजू कुशवाहा ने रविवार देर रात को संजय गांधी मैमोरियल (एसजीएम) अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया अस्पताल के डॉक्टर एस.के.पाठक ने बताया कि महिला ने 9 बच्चों को अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही जन्म दे दिया था जबकि दसवें बच्चे की प्रसूति अस्पताल के स्टाफ और एनआईसीयू की टीम की सहायता से हुई लेकिन सभी बच्चे 12 सप्ताह के मृत थे। 
 
डॉक्टर पाठक ने बताया कि महिला अपने पति के साथ रात 11 बजे उनके अस्पताल पहुंची थी और उसका पति 9 मृत बच्चे जो कपड़े में लिपटे हुए थे को पकड़े हुए रो रहा था और 10वां बच्चा रात करीब 12.31 पर हुआ। इस खबर के बारे में जब लोगों को पता चला तो वार्ड के बाहर मां और बच्चों को देखने के लिए कतार लग गई। यह खबर अपने में चाहे हैरान करने वाली और कुदरत का एक अजूबा ही है लेकिन एक मां के ऊपर क्या बीत रही होगी यह तो वहीं समझ सकती है। वहीं डॉक्टर मेडिकल में हुए इस अजूबे को देख दंग हैं और यह बहुत बड़ी बात मानी जा रही है कि 12 हफ्ते के मृत बच्चों को पेट में रख महिला ठीक है। फिलहाल महिला डॉक्टरों की निगरानी में है।
 
भोपाल से आमिर खान की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...