Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

‘आप’ की भाग्यरेखा का क्या होगा?

 'आप' की सरकार बनाना एक ऐतिहासिक महत्व की बात होगी। यह एक आश्चर्य है कि राजनीति में अनुभवहीन और जनता के बीच से अपरिपक्क लोगों को उम्मीदवार बनाकर चुनाव में जीत हासिल कर शीला दीक्षित जैसी नेता को शिकस्त दे दी। नया इतिहास वही रचता है,जो जुनूनी होता है। अरविंद केजरीवाल एक जुनूनी और धुनी व्यक्ति हैं। 
 'आप' की सरकार बनाना एक ऐतिहासिक महत्व की बात होगी। यह एक आश्चर्य है कि राजनीति में अनुभवहीन और जनता के बीच से अपरिपक्क लोगों को उम्मीदवार बनाकर चुनाव में जीत हासिल कर शीला दीक्षित जैसी नेता को शिकस्त दे दी। नया इतिहास वही रचता है,जो जुनूनी होता है। अरविंद केजरीवाल एक जुनूनी और धुनी व्यक्ति हैं। 
                                                                       
यह राजनीति में वैसा ही करिश्मा है जैसा अपने समय में जयप्रकाश नारायण ने किया था। उनकी बात दूसरी थी,क्योंकि उनका कद बहुत ऊंचा था और उनके पीछे सारे दल थे। केजरीवाल को सभी नौसखिया मानते थे। बात भी सही थी जिसने कभी चुनाव नहीं लड़ा , जिसने कभी राजनीति की गर्म हवा का झोंका नहीं सहा ,वह विजय के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंच जाये। अब वे सरकार बनाएंगे। इसके बाद ही शुरू होगा राजनीति का दांव-पेंच , व्यूह-रचना, जिसमें केजरीवाल भूल-भटक सकते हैं। बात सामने आ रही है। कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन देने का आश्वासन दिया था, वही अब शीला दीक्षित के जरिए कह रही है कि बिना शर्त देने की बात कांग्रेस ने नहीं कही थी। वह तो तब तक ही समर्थन देगी, जब तक 'आप' अपनी घोषणा के अनुरूप काम करती रहेगी। यानी कांटे की नोंक पर ओस का एक कतरा बनी रहेगी 'आप'। 
 
कांग्रेस वादा कर के मुकरने में उस्ताद रही है। पहले भी दो-दो बार उसने सरकार गिराई है। केजरीवाल ने उस पर भरोसा करके गलत किया है। कांग्रेस कब क्या पैंतरा बदले यह कहना मुश्किल है। राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता का रास्ता अख्तियार कर केजरीवाल ने भले एक मिसाल कायम की हो , लेकिन कांग्रेस के लिए तो राजनीति की वही पुरानी परिभाषा है कि राजनीति और जंग में नैतिकता-अनैतिकता और छल सब जायज होता है। कांग्रेस में राजनीति की शतरंज खेलने वालों की कमी नहीं है, जो कि सब कुछ उलट- पुलट दें , यह कहा नहीं जा सकता। केजरीवाल सरकार तो बनाने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस  निश्चय ही अपनी हथेली की भाग्य- रेखा बदल देगी और 'आप ' हथेली से उसकी लाइफ लाइन धूमिल कर देगी। 'आप' के लिए सरकार बनाना एक आग का दरिया है, जिससे उसे तैर कर गुजरना होगा। 
 
लेखक अमरेन्द्र कुमार वरिष्ठ पत्रकार हैं.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

सुख-दुख...

Shambhunath Shukla : सोनी टीवी पर कल से शुरू हुए भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप के संदर्भ में फेसबुक पर खूब हंगामा मचा।...

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

प्रिंट-टीवी...

जनपत्रकारिता का पर्याय बन चुके फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में एक और छलांग लगाई है. फेसबुक ने FBNewswires लांच किया है. ये ऐसा...

Advertisement