Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

खुर्शीद अनवर का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, फर्जी कुबूलनामा और आईबीएन7 की फर्जी खबर

Shahnawaz Malik : 'सहमति से सेक्स' का सच… फेसबुक मिथ्या का जंगल है… सबकुछ विश्वसनीय नहीं… विश्वसनीय सा दिखने वाला कंटेंट क्रिएट किया जाता है शिकार के लिए… खुर्शीद इसी जंगल में फंस गए थे और आखिरकार शिकार हुए… मीडिया का एक धड़ा भी इसी मिथ्या के आधार पर 'सहमति से सेक्स' की जानकारी लोगों तक पहुंचाता रहा… सबूत पेश कर रहा हूं उस आधार का…

Shahnawaz Malik : 'सहमति से सेक्स' का सच… फेसबुक मिथ्या का जंगल है… सबकुछ विश्वसनीय नहीं… विश्वसनीय सा दिखने वाला कंटेंट क्रिएट किया जाता है शिकार के लिए… खुर्शीद इसी जंगल में फंस गए थे और आखिरकार शिकार हुए… मीडिया का एक धड़ा भी इसी मिथ्या के आधार पर 'सहमति से सेक्स' की जानकारी लोगों तक पहुंचाता रहा… सबूत पेश कर रहा हूं उस आधार का…

फेसबुक प्रोपगंडा ने खुर्शीद को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, फिर मीडिया ने फेक फेसबुक वॉल कंटेंट को बिना जांचे-परखे अपने यहां चलाकर उनका चरित्र हनन किया… देखिए हमारे सामने कितना कुछ घट रहा है… 'रेप विक्टिम' को इंसाफ दिलाने निकले लफंगों की करतूत भी देखिए… जो इनकी मुहिम में शामिल थे, उन्हें भी समझिए…

इस खेल में लड़की और खुर्शीद तमाशा बनकर रह गए हैं… लेकिन जिन्होंने यह तमाशा क्रिएट किया है, उसकी कम से कम सज़ा तीन साल कैद और पांच लाख जुर्माना है सिर्फ आईटी एक्ट के तहत… सीआरपीसी की धाराएं तो अपना काम अलग से करेंगी…

खुर्शीद को बदनाम करने के लिए लंपटों ने खुर्शीद अनवर का फेक फेसबुक अकाउंट क्रिएट किया था… अपनी मर्ज़ी और सहूलियत के मुताबिक उसमें कंटेंट डाला और फेसबुक पर फैला दिया… यहां जो खुर्शीद अनवर सहमति से सेक्स की बात कर रहे हैं, दरअसल वो असली खुर्शीद अनवर नहीं हैं… लेकिन देखने में लगता है कि असली हैं… इसके पीछे मंशा यह थी कि कॉमन यूज़र इसे पढ़कर खुर्शीद के असली अकाउंट पर जाकर उन्हें गालियां देगा, धमकाएगा जो कि हुआ…

दिलचस्प यह है कि जब आईबीएन7 ने इसी फेक वॉल के आधार पर ख़बर चलाई कि खुर्शीद के घर से बरामद चिट्ठी में लिखा है कि उन्होंने सहमति से सेक्स किया तो लंपटों ने उसे शेयर करना शुरू कर दिया… यह भी कहा कि देखो खुर्शीद ने इतना तो मान लिया है, जबकि सब कुछ झूठ है…

रेप हुआ या नहीं? इसका फैसला अदालत में होगा… लेकिन इस फर्ज़ी वाल से फेसबुक और मीडिया में हुए खुर्शीद के चरित्र हनन की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? क्या दोषी पकड़े जाएंगे? क्या मीडिया माफ़ी मागेगा? क्या खुर्शीद की चली गयी ज़िन्दगी और इज्ज़त वापस आ सकती है?

पत्रकार शाहनवाज मलिक के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...