Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

चुनाव आयोग की गलती से लाखों वोटर न कर पाएंगे मतदान

चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में जहाँ एक ओर आम लोगों को जागरूक करने तथा वोटर बनाने के लिए जोरदार अभियान चला चुका है वहीं उसकी खुद की गलती से प्रदेश के लाखों वोटर्स के मतदान से वंचित रहने की समस्या खड़ी हो गयी है। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की इस गलती अथवा लापरवाही का खुलासा वाराणसी में समाजवादी जनपरिषद के कैंट से उम्मीदवार अफलातून देसाई ने पत्रकारों से बातचीत में किया।

चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में जहाँ एक ओर आम लोगों को जागरूक करने तथा वोटर बनाने के लिए जोरदार अभियान चला चुका है वहीं उसकी खुद की गलती से प्रदेश के लाखों वोटर्स के मतदान से वंचित रहने की समस्या खड़ी हो गयी है। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की इस गलती अथवा लापरवाही का खुलासा वाराणसी में समाजवादी जनपरिषद के कैंट से उम्मीदवार अफलातून देसाई ने पत्रकारों से बातचीत में किया।

अफलातून के अनुसार 16 अक्टूबर 2011 के आसपास मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया गया, इस क्रम में नये नाम जोड़ने तथा संशोधित और सुधारने का काम बीएलओ (बूथ इलेक्शन आफिसर) के माध्यम से कराया गया। इस नयी लिस्ट को 20 दिसम्बर तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर देना था। इसके लिए जिलास्तर पर कंसर्निंग आफिसर को एक पासवर्ड दिया गया था किन्तु तकनीकी कारणों से गत 5 दिसम्बर से ही आयोग की वेबसाइट डिस्टर्ब हो गयी। इससे संशोधित वोटर्सलिस्ट अपलोड नहीं की जा सकी। यह लापरवाही निश्चित रूप से चुनाव आयोग से हुई है।

आयोग की इस लापरवाही की लिखित जानकारी अफलातून ने चुनाव आयोग को भेजी है, जिसमें उन्होंने इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी होने के पहले ही संशोधित वोटर्सलिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कराने की गुजारिश की थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हकीकत यह है कि पुनरीक्षण परीक्रिया के दौरान मतदाता सूची की प्रविष्टियां जोड़ने, सुधारने तथा मतदाता फोटो परिचय पत्र हेतु लिए गये प्रारूप तथा चित्रों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है। इस संबंध में बूथ स्तरीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय में जमा किये गये दस्तावेजों के प्रमाण तो हैं लेकिन यह गत 2 जनवरी को जारी सूची में जोड़े अथवा सुधारे नहीं गये हैं। परिणामस्वरूप प्रदेश के लाखों मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने की आशंका को बल मिल रहा है।

वाराणसी से अजय कृष्ण त्रिपाठी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...