महुआ न्यूज, रांची से खबर है कि प्रशांत कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर थे. प्रशांत महुआ की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रशांत नोएडा में एसाइनमेंट के खराब व्यवहार तथा नए प्रबंधन की उपेक्षा के चलते नाराज चल रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी कशिश न्यूज के साथ शुरू की है. कशिश में अच्छी सेलरी तथा अच्छे पद पर ज्वाइन किया है. खबर है कि महुआ के स्ट्रिंगर भी नाराज चल रहे हैं. उन्हें छह माह से पैसा नहीं मिला है.
कशिश न्यूज से खबर है कि पंकज कुमार ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर वीडियो एडिटर थे. बताया जा रहा है कि वे चैनल हेड गंगेश गुंजन के रवैये से नाराज थे. वे काफी समय से कशिश से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





