Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मध्य प्रदेश

तो प्यारी लड़कियों… पति करोड़पति हो तब भी कमाओ, पिता अरबपति हों तब भी कमाओ!

Pallavi Trivedi : मैं आज उनतालीस वर्ष की उम्र तक भी अविवाहित रहने का साहस इसलिए कर सकी क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मैं मुझसे शादी के लिए मिलने आये कई लड़कों को इसलिए मना कर सकी क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मैं मेरा पैसा घूमने में खर्च करना चाहती हूँ या शॉपिंग में या चैरिटी में , ये फैसला इसलिए कर पाती हूँ क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई!

Pallavi Trivedi : मैं आज उनतालीस वर्ष की उम्र तक भी अविवाहित रहने का साहस इसलिए कर सकी क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मैं मुझसे शादी के लिए मिलने आये कई लड़कों को इसलिए मना कर सकी क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मैं मेरा पैसा घूमने में खर्च करना चाहती हूँ या शॉपिंग में या चैरिटी में , ये फैसला इसलिए कर पाती हूँ क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई!

आज परिवार और समाज में इज्जत पाती हूँ और लोग महत्वपूर्ण फैसलों में मुझसे सलाह ले लिया करते हैं क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मुझमे सारी दुनिया अकेले घूमने का आत्मविश्वास और साहस है, क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! मुझे अकेलापन नहीं होता और समय काटने के लिए किसी और की ज़रुरत नहीं होती क्योंकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई! कमाना केवल पेट भरने के लिए ही ज़रूरी नहीं है बल्कि साहसी और आत्मविश्वासी बनने के लिए भी ज़रूरी है ! आर्थिक आत्मनिर्भरता आपको वास्तविक आजादी देती है!

तो प्यारी लड़कियों… हर हालत में आर्थिक आत्मनिर्भर बनो. सिर्फ टाइम पास करने के लिए नहीं बल्कि अपनी आज़ादी के लिए कमाओ! पति करोड़पति हो तब भी कमाओ, पिता अरबपति हों तब भी कमाओ! जी भर के सुख लूटो अपनी स्वतंत्रता का!

xxx

Pallavi Trivedi : शर्म आती है उन लड़कियों पर जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने दहेज़ के लिए माँ बाप को कर्ज़दार होते देखती हैं पर दहेज़ लेने वाले परिवार में शादी से इंकार नहीं करतीं !

xxx

Pallavi Trivedi : अगर कोई स्त्री बोलचाल में माँ , बहन की अथवा स्त्री अंगों से सम्बंधित गालियां उपयोग करती है तो वह स्वयं स्त्री विरोधी व पुरुषवादी ही है ! फिर चाहे वो खुद को कितना भी " फेमिनिस्ट " या "स्त्री विमर्श की नेता" क्यों न घोषित करती फिरे ! जब तक स्वयं अपना सम्मान नहीं करोगी तब तक दूसरों से सम्मान की अपेक्षा व्यर्थ है !

xxx

Pallavi Trivedi :  अगर कोई भी स्त्री या पुरुष अपने जीवन के अकेलेपन से उकताकर किसी भरोसेमन्द साथी की तलाश में घूमता घूमता फेसबुक पर चला आया है तो वह एक बेहद जटिल जाल में खुद को उलझाने के लिए तैयार रहे! ये प्लेटफॉर्म केवल अपना टेलेन्ट शो करने ,अपने विचार रखने , देश दुनिया में क्या चल रहा है , इस पर विभिन्न लोगों की राय जानने और शुद्ध टाइम पास करने के लिए है! भांति भांति के लोगों की भीड़ में आपके सपनों का हमसफ़र ढूंढना अति मूर्खता के सिवाय कुछ नहीं है! इससे बेहतर तो अचार पापड बनाना, एक अखबार को दस बार पढ़ना, सास बहू के सीरियल देखना और हिमेश रेशमिया के गाने सुनकर समय बिताना है! सिर्फ स्टेटसों को किसी व्यक्ति का आईना न माना जाए! लाइक और कमेंट के रिश्ते ही यहाँ बन सकते हैं और निभ सकते हैं!

मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारी पल्लवी त्रिवेदी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...