Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यूपी में पहले चरण का चुनाव टला, मीडिया पर भी नजर रख रहा है आयोग

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मुसलमानों के पर्व बारावफात के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का तारीख बदल दिया है। आयोग ने रविवार को कहा कि अब पहले चरण का मतदान चार फरवरी की बजाय किसी अन्‍य तिथि पर कराया जाएगा। नई तारीख की घोषणा जल्‍द की जाएगी। बताया जा रहा है कि आयोग ने यह परिवर्तन चार फरवरी को बरावफात पड़ने की संभावना को देखते हुए किया है। पहले चरण के अलावा किसी अन्य चरण के तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मुसलमानों के पर्व बारावफात के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का तारीख बदल दिया है। आयोग ने रविवार को कहा कि अब पहले चरण का मतदान चार फरवरी की बजाय किसी अन्‍य तिथि पर कराया जाएगा। नई तारीख की घोषणा जल्‍द की जाएगी। बताया जा रहा है कि आयोग ने यह परिवर्तन चार फरवरी को बरावफात पड़ने की संभावना को देखते हुए किया है। पहले चरण के अलावा किसी अन्य चरण के तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को सात चरणों में क्रमश: 4, 8, 11, 15, 19, 23 और 28 फरवरी को कराए जाने की घोषणा की थी। 403 सीटों वाली विधानसभा की 60 सीटों के लिए चार फवरी को पहले चरण का मतदान होना था। इस के साथ ही प्रथम चरण के लिए दस जनवरी को जारी होने वाली अधिसूचना भी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आठ फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना पहले की तरह 12 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि जल्‍द ही पहले चरण में होने वाले चुनाव की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।

इधर, मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी ने कहा है कि हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पंजाब, यूपी और गोवा में धन के मोर्चे पर दिक्‍कतें पेश आएंगी, क्‍योंकि धन एक बड़ी भूमिका निभाता है। आयोग ने यह बातें इन प्रदेशों में लगातार मिल रहे नकदी के आधार पर कही हैं। उल्‍लेखनीय है कि पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में अब तक कई करोड़ की नगदी बरामद की जा चुकी है। कुरैशी ने कहा कि राजनीतिक दलों के मालिकाना हक वाले टीवी चैनलों और अखबारों की निगरानी के अलावा धन लेकर खबर छापने के काम पर भी आयोग नजर रख रहा है। उन्‍होंने कहा कि हम राजनीतिक दलों के टीवी चैनलों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। हम टीवी और अखबार में इनको दिए गए स्‍थान की अवधि की गणना करेंगे और इसकी दर पर विचार करेंगे और इसे उम्‍मीदवारों की कुल संख्‍या के बीच विभाजित कर देखेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...