राजस्थान पत्रिका, जयपुर से तारकेश्वर मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर न्यूज एडिटर थे तथा पब्लिकेशन हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. वे अब प्रभात खबर, कोलकाता के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें यहां का स्थानीय संपादक बनाया गया है. दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय इसके पहले भी लम्बे समय तक कोलकाता में पत्रकारिता की है. उन्होंने करियर की शुरुआत ही कोलकाता से की थी. दस सालों तक सन्मार्ग अखबार से चीफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े रहे. बाद में खास खबर के ब्यूरोचीफ बने.
इसके बाद वे ईटीवी राजस्थान के प्रभारी के रूप में हैदराबाद चले गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान पत्रिका, कोलकाता से जुड़ गए. यहां न्यूज एडिटर रहते हुए संपादकीय प्रभारी तथा ब्रांच इंचार्ज का दायित्व निभाया. यहां से इस्तीफा देकर भोजपुरी न्यूज चैनल महुआ के इनपुट हेड बने, पर यहां की स्थितियां रास नहीं आने पर ढाई महीने में ही इस्तीफा देकर खुद को अलग कर लिया. इसके बाद फिर राजस्थान पत्रिका के साथ जुड़ गए.
इस संदर्भ में पूछे जाने पर तारेकश्वर मिश्रा ने प्रभात खबर के साथ जुड़ने की पुष्टि की तथा कहा कि मेरा सपना और मेरी इच्छा दोनों इस ज्वाइनिंग से पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि मेरा सपना था हरिवंश जी के साथ काम करने का, जो पूरा हो गया. आज राष्ट्रीय स्तर के चुनिंदा पत्रकारों में वो ऐसे पत्रकार हैं, जिस पर गर्व किया जा सकता है. और उनके साथ जुड़ना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है. इसके साथ ही कोलकाता वापस आने की इच्छा भी पूरी हो गई.





