Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जनसत्ता के संपादक ओम थानवी की मां का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता अखबार के संपादक ओम थानवी की मां किसन प्यारी जी का अस्सी साल की उम्र में निधन हो गया. वे फेफड़े के रोग से पीड़ित थीं. जोधपुर में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. बाद में डाक्टरों ने जब जवाब दे दिया तो उन्हें पैतृक गांव पोखरण में स्थित फलौदी लाया गया.

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता अखबार के संपादक ओम थानवी की मां किसन प्यारी जी का अस्सी साल की उम्र में निधन हो गया. वे फेफड़े के रोग से पीड़ित थीं. जोधपुर में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. बाद में डाक्टरों ने जब जवाब दे दिया तो उन्हें पैतृक गांव पोखरण में स्थित फलौदी लाया गया.

ओम थानवी के एक पुत्र और बहू डाक्टर हैं. वे लोग लगातार सेवा में लगे रहे. ओम थानवी एक कार्यक्रम में जार्डन गए हुए थे. उन्हें जब मां की लगातार बिगड़ती सेहत के बारे में जानकारी दी गई तो वो आनन-फानन में लौटे. ओम थानवी के आ जाने के बाद मां ने अंतिम सांस ली. आज गांव में ही पारंपरिक तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

फाइल फोटो : बीमारी के दौरान ओम थानवी की मां का हाथ पकड़कर उठने में सहारा देते उनके पिताजी.


ओम थानवी के पिता जी शिवरतन थानवी जो कि दो शैक्षिक पत्रिकाओं के संपादक रहे हैं और वामपंथी विचारधारा रखते हैं, ने सभी घरवालों से कह दिया था कि कोई भी रोना-धोना नहीं करेगा क्योंकि यह स्वाभाविक निधन है. बावजूद इसके घर के सभी लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए. घरवालों ने बताया कि अपनी शादी से पहले मां अपने मायके में करीब चार किलोमीटर दूर से पीने का पानी अपने सिर पर रखकर ले आती थीं. वह भी एक नहीं बल्कि दो घड़े एक साथ भरकर लाती थीं. बेहद परिश्रमी और मजबूत इच्छा शक्ति वाली मां अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...