हिंदुस्तान, लखनऊ से खबर है कि लोकल इंचार्ज आलोक उपाध्याय को हटाकर ब्यूरो में भेज दिया गया है. अब वे ब्यूरो में मेडिकल बीट की जिम्मेदारी संभालेंगे. आलोक की जगह अजित कुमार को नया लोकल इंचार्ज बनाया गया है. विजय कुमार श्रीवास्तव को डिप्टी इंचार्ज बनाया है. ये दोनों लोग लंबे समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन जल्द ही कुछ और बदलाव करेगा. यह कार्रवाई अखबार को चुस्त दुरुस्त करने के लिए की जा रही है.
दैनिक जागरण, लखनऊ से खबर है कि दीपा श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे फीचर रिपोर्टर के रूप में पिछले दो साल से जागरण की संगिनी के लिए अपनी सेवाएं दे रही थीं. दीपा अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाली हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि वे दैनिक जागरण प्रबंधन के रवैये से नाराज थीं.





