Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उत्कल मेल ने जमशेदपुर ब्यूरो-चीफ को नौकरी से निकाला, मकान का बिजली-पानी भी काटा

राउरकेला(ओडिसा) से प्रकाशित हिंदी दैनिक उत्कल मेल ने जमशेदपुर ब्यूरो-चीफ के पद पर कार्यरत अभिजीत अधरजी को बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना कारण बताए नौकरी से निकल दिया है। आदर्श नगर, सोनारी में अभिजीत को रहने के लिए दिए गए मकान का पानी-बिजली भी उत्कल मेल के मालिक और प्रधान संपादक पितवाश मिश्रा ने कटवा दिया है। अभिजीत के फोन, इन्टरनेट, ऑफिस भाड़ा का भुगतान भी उत्कल मेल द्वारा नहीं किया गया है।

इस सन्दर्भ में अभिजीत ने झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को लिखित शिकायत की है। यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार झा ने प्रबंधन के मुख्य अधिकारी  पितवाश मिश्रा को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण देने को कहा था, परन्तु पितवाश मिश्रा ने कोई जवाब नहीं दिया।
 
प्रमोद झा के नेतृत्व में यूनियन ने धालभूम के अनुमण्डलाधिकारी प्रेम रंजन से मिल कर मामले को देखने एवं बिजली कनेक्शन तुरंत जुड़वाने का अनुरोध किया है। अनुमण्डलाधिकारी ने सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार को बिजली कनेक्शन जुड़वाने का निर्देश दिया है। अभिजीत को पुनः नौकरी पर बहाल करने और बकाया वेतन भुगतान करने की मांग के साथ यूनियन ने जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त को भी पत्र सौंपा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...