Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आदमी लड़की से बदसलूकी करता रहा, मिड डे का फोटोग्राफर फोटो खींचता रहा

मुंबई के एक मॉल में, सलमान खान की आने वाली फिल्म 'जय हो' के प्रोमोशन के दौरान, अपने चहेते कलाकार की झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। वहां मची धक्का-मुक्की का फायदा उठा कर कुछ लोगों ने लड़कियों से बदसलूकी भी की। मिड डे अख़बार ने अपनी वेबसाइट पर एक फोटो प्रकाशित किया है जिसमें एक आदमी लड़की से बदसलूकी कर रहा है। फोटो में लड़की का चेहरा बालों से ढंका हुआ है। कैमरे का पूरा फोकस असहज स्थिति में फंसी लड़की के शरीर पर है। जो आदमी उसके साथ बदसलूकी कर रहा है उसका चेहरा फोटो में पूरा नहीं है। फोटोग्राफी का ये कमाल कई सवाल खड़े करता है। फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों ने पूछा है कि ये कैमरा एंगल का कमाल है या मिड डे ने जानबूझ कर उस आदमी का चेहरा प्रकाशित फोटो में काट दिया है।

Pic/ Satyajit Desai

                                                लोगों द्वारा किए गए कमेंट्स

लगता है मिड डे और उसका फोटोग्राफर पीड़ित लड़की की असहज स्थिति को ही खबर बनाना चाहते थे। ऐसा न होता तो मिड डे का फोटोग्राफर लड़की की मदद करता न कि दूर खड़े रह कर उसके फोटो ही खींचता रहता। फोटो में उस आदमी का पूरा चेहरा भी दिखाया जा सकता था जिससे उसकी पहचान कर उस पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती थी। लेकिन मिड डे ने ऐसा नहीं किया, उसका फोकस लड़की के शरीर पर ही रहा क्योंकि वही ख़बर है।    

क्या ये उचित है कि मिड डे लड़की के साथ हुई बदसलूकी को तो खबर बनाए लेकिन बदसलूकी करने वाले को बचा ले। ये कैसी पत्रकारिता है जहां आप खुद अपराधी के साथ खड़े हुए हैं?

भडास4मीडिया को भेजे गए ईमेल पर आधारित।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...