Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

कोलकाता कला प्रदर्शनी में नेपाल के महावाणिज्यदूत घिमिरे ने सुनायीं कविताएं

कोलकाता : सिटी आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से एवं सिटी आर्ट फैक्ट्री के सौजन्य से भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) के अवनिंद्रनाथ टैगोर हाल में आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार की शाम कोलकाता में नेपाल के महावाणिज्यदूत चंद्र कुमार घिमिरे ने किया।

कोलकाता : सिटी आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से एवं सिटी आर्ट फैक्ट्री के सौजन्य से भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) के अवनिंद्रनाथ टैगोर हाल में आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार की शाम कोलकाता में नेपाल के महावाणिज्यदूत चंद्र कुमार घिमिरे ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलाकार दुनिया को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं, दुनिया को कलाकार की आंख से देखने और उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कलाकारों ने मनुष्यता को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी कई कविताओं की प्रेरणा चित्रकला रही है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी एक नेपाली कविता के कुछ अंश भी सुनाए।

               शांतनु राय, डॉ. अभिज्ञात के साथ नेपाल के महावाणिज्यदूत चंद्र कुमार घिमिरे


कार्यक्रम को, अतिथि के तौर पर साहित्यकार व कला समीक्षक डॉ. अभिज्ञात ने भी सम्बोधित किया। सिटी आर्ट फैक्ट्री के संस्थापक एवं क्यूरेटर शांतनु राय ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि यह संस्था कलाकार को उचित प्लेटफार्म देने में जुटी है। उसने अब तक प्रसिद्ध आर्ट गैलरियों, पांच सितारा होटलों, रिसोर्ट एवं विभिन्न कार्यशालाओं में कलाकारों को अपनी कृतियों के प्रदर्शन का मंच दिया है। इसके पूर्व श्री घिमिरे ने 25 कलाकारों की पेंटिंग्स एवं मूर्तिकला का अवलोकन किया। डॉ. हृदय नारायण सिंह की पेंटिंग 'दि नेचर' एवं 'दि विमेन' यहां प्रदर्शित है। साथ ही आशीष कुमार, देबदास मजूमदार, संजय घोष, प्रशांत कुमार बसु, उत्पल दास, माला भट्टाचार्य, कल्याण बोस, अभिजीत बोस, उमा कलमाल, देवजानी दीक्षित, मानस मंडल, देवाशीष पाल, प्रातिक चट्टोपाध्याय, कंचन मिस्त्री, संचिता सेन, सौमेन कर, सुमंत नायक, मनीषा दास, सुफिया खातून आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। यह प्रदर्शनी 27 जनवरी तक चलेगी। इसे कलर स्पैश -3 नाम दिया गया है।

कोलकाता से डॉ. अभिज्ञात की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...