Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

एनडीएमसी इंजीनियरों ने कराया 56 लाख का रोड कटिंग घोटाला

नई दिल्ली। नगर पालिका परिषद में अवैध रूप से रोड कटिंग का मामला सामने आया है। इससे एनडीएमसी को करीब 56 लाख का नुकसान हुआ है। एनडीएमसी के इंजीनियर अवैध रोड कटिंग करने वाली कंपनी से सेटिंग करके सारा मामला रफा दफा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने ही स्तर पर लाखों रुपये माफ करके इस फाइल को बंद कर दिया था। अब इस मामले की शिकायत तमाम एजेंसियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली। नगर पालिका परिषद में अवैध रूप से रोड कटिंग का मामला सामने आया है। इससे एनडीएमसी को करीब 56 लाख का नुकसान हुआ है। एनडीएमसी के इंजीनियर अवैध रोड कटिंग करने वाली कंपनी से सेटिंग करके सारा मामला रफा दफा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने ही स्तर पर लाखों रुपये माफ करके इस फाइल को बंद कर दिया था। अब इस मामले की शिकायत तमाम एजेंसियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 
सूत्रों के अनुसार, एक कंपनी को जुलाई, 2013 में अवैध रूप से साईमन बाल्बर मार्ग में इंटरनेट के तार डालने के लिए पाइप डालते हुए पकड़ा गया था। इस कंपनी ने यहां की रोड डिवीजन के अफसरों से सेटिंग करके बिना रोड कटिंग चार्ज जमा कराए ही अपना काम निपटा लिया। इसकी सूचना मिलने पर एनडीएमसी इंजीनियरों ने 28 मई, 13 को संबंधित कंपनी को 55 लाख 81 हजार 962 रुपये डैमेज चार्ज जमा कराने के लिए एक पत्र भी लिखा था। लेकिन उस पत्र को कंपनी ने अनदेखा कर दिया।
 
बताते
हैं कि एनडीएमसी के आला इंजीनियरों ने मामला निपटाने के लिए 27 दिसंबर 2013 को दो इंजीनियरों को एक एडवाजरी जारी करके सारा मामला निपटा दिया। लेकिन जानकार लोगों का कहना है कि ऐसा करने का अधिकार केवल परिषद को है। यहां के इंजीनियरों ने ऐसा करके अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस मामले में विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह मामला पद के दुरुपयोग का लगता है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक पीयूष जैन दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और एडवोकेट हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...