अन्ना हजारे की टीम ने भी चुनाव प्रचार के मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने गांव रालेगन सिद्धि में आराम कर रहे अन्ना से टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण और अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात करने के बाद इस खबर का ऐलान किया.
पाँच प्रदेशों में होने वाले चुनावों के प्रचार पर उन्होंने कहा कि टीम किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में प्रचार नहीं करेगी, केवल जनता को लोकपाल बिल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाएगा, ताकि मतदान के वक्त लोग सोच समझ कर फैसला करें. अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि अन्ना खुद इस प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे या नहीं. टीम के सदस्यों का कहना है कि ये अन्ना की तबीयत पर निर्भर करता है.





