Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद बने जिया न्यूज के सीईओ और एडिटर इन चीफ

खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. वे जिया न्यूज के सीईओ और एडिटर इन चीफ बनाए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक जिया न्यूज प्रबंधन ने एसएन विनोद को चैनल को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें फ्री हैंड दिया गया है यानि वे किसी को भी रख निकाल सकते हैं और चैनल को दुरुस्त करने के लिए कोई भी बदलाव कर सकते हैं.

खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. वे जिया न्यूज के सीईओ और एडिटर इन चीफ बनाए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक जिया न्यूज प्रबंधन ने एसएन विनोद को चैनल को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें फ्री हैंड दिया गया है यानि वे किसी को भी रख निकाल सकते हैं और चैनल को दुरुस्त करने के लिए कोई भी बदलाव कर सकते हैं.

चैनल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे जिया न्यूज के दिन फिरने के आसार दिख रहे हैं. एसएन विनोद इसके पहले न्यूज एक्सप्रेस के महाराष्ट्र चैनल के संपादक हुआ करते थे. कई अखबारों और चैनलों के संस्थापक व संपादक रह चुके एसएन विनोद देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं. अपनी बेबाकबयानी और तेवरदार रुझान के कारण एसएन विनोद जहां जाते हैं वहां अपनी खास छाप छोड़ जाते हैं.

रांची, पटना, दिल्ली, नागपुर, मुंबई समेत कई शहरों में काम कर चुके एसएन विनोद कई भाषाओं के जानकार हैं. न्यूज एक्सप्रेस में विनोद कापड़ी के सीईओ और एडिटर इन चीफ के रूप में आ जाने के बाद एसएन विनोद ने कापड़ी के अधीन काम करने की बजाय इस्तीफा दे देना उचित समझा. उनके इस रुख की पत्रकारिता जगत में काफी चर्चा रही. देखना है कि एसएन विनोद जिया न्यूज को मझधार से निकाल कर अच्छे न्यूज चैनलों की लिस्ट में शामिल करा पाते हैं या नहीं.

भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.


संबंधित खबरें:

विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने से एसएन विनोद का इनकार, दिया इस्तीफा

xxx

मेरे कार्य क्षेत्र में कोई भी संपादकीय व प्रशासकीय हस्तक्षेप नहीं करेगा, नोएडा भी नहीं : एसएन विनोद

xxx

'न्यूज एक्सप्रेस' पर आज से एसएन विनोद का 'बेबाक' कार्यक्रम शुरू

xxx

…दाग अच्छे हैं : (विश्लेषण – एसएन विनोद)

xxx

आत्मकथा तैयार, बस दिल्ली से विदाई का इंतजार : एसएन विनोद (देखें वीडियो)


विनोद जी के वर्ष 2009 में प्रकाशित इंटरव्यू को पढ़ने के लिए नीचे के शीर्षकों पर क्लिक करें…

प्रभात खबर चौथा बेटा, जिससे अलग किया गया

विनोद जी 'गंगा' इज योर बेबी

हां, यह सच है कि दिल्ली मुझे रास नहीं आई

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...