Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

लुटेरों ने जागरण के दो कर्मचारियों को लूटा

खबर है कि दैनिक जागरण, जालंधर के पत्रकार व एक आपरेटर को अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया। लुटने वालों में दैनिक जागरण के सब एडिटर संत लाल व आपरेटर रमेश चंद डोगरा हैं। कुछ महीनों के भीतर यह आठवीं घटना है, जब जागरण के स्टाफ का कोई व्यक्ति लूटा गया हो। दोनों रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे कि सोढल नामक स्थान पर इनको लुटेरों ने घेर लिया तथा दोनों की गर्दनों पर तलवारें लगा दीं। दोनों के मोबाइल सेट व पर्स निकाल कर ले गए।

यहां पर हास्यास्पद तो यह है कि जागरण के स्टाफ मेंबरों के लगातार लुटने के बावजूद प्रबंधन मौन साधे बैठा हुआ है। यहां तक कि संपादकीय प्रभारी ने भी अपने लोगों का साथ देने की बजाए अपनी नकारात्मक सोच को दर्शाते हुए टका सा जबाव दे दिया कि गेट के बाहर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। गौरतलब है कि जागरण के दो स्टाफ मेंबरों को तो लुटेरे तेजधार हथियारों से निशाना भी बना चुके हैं तथा अभी एक मेंबर सिर पर लुटेरों द्वारा किए गए वार के जख्म झेल रहा है। प्रबंधकों व संपादकीय प्रभारी की ऐसी सोच के कारण स्टाफ दहशत व सकते में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...