Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इंडिया टीवी के आफिस से कार, जागरण और समाचार प्लस के आफिस से बाइक चोरी

नोएडा में इन दिनों मीडिया वाले ही निशाने पर हैं. जब मीडिया वालों के आफिस और खुद मीडिया वालों की गाड़ियां ही सेफ नहीं हैं तो दूसरों के बारे में क्या कहा जाए. भड़ास तक तीन सूचनाएं पहुंची हैं. एक तो ये कि इंडिया टीवी के आफिस से यहां कार्यरत हर्ष अग्रवाल की होंडा सिटी कार (डीएल3सी 7202) चोरी चली गई. इस बारे में प्रबंधन और पुलिस को सूचित कर दिया गया है.

नोएडा में इन दिनों मीडिया वाले ही निशाने पर हैं. जब मीडिया वालों के आफिस और खुद मीडिया वालों की गाड़ियां ही सेफ नहीं हैं तो दूसरों के बारे में क्या कहा जाए. भड़ास तक तीन सूचनाएं पहुंची हैं. एक तो ये कि इंडिया टीवी के आफिस से यहां कार्यरत हर्ष अग्रवाल की होंडा सिटी कार (डीएल3सी 7202) चोरी चली गई. इस बारे में प्रबंधन और पुलिस को सूचित कर दिया गया है.

दूसरी सूचना समाचार प्लस न्यूज चैनल के नोएडा स्थित सेक्टर 63 मुख्यालय से है. यहां आउटपुट में काम कर रहे आशीष की बाइक चोरों ने उड़ा दी. किसी को यह आशंका नहीं थी कि चैनल के आफिस के सामने भी चोर अपना करतब दिखा देंगे. कहा जा रहा है कि यह सब कुछ पुलिस संरक्षण के बिना संभव नहीं है.

उधर, दैनिक जागरण के नोएडा सेक्‍टर 63 स्थित कार्यालय के सामने की पार्किंग से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं. जागरण कार्यालय के सामने से लंबे समय से चोरी और झपटमारी जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. पिछले सप्‍ताह दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात हो गई. बताया जाता है कि एक इनोवा कार दैनिक जागरण कार्यालय के सामने आकर रुकी. उसमें से कुछ लोग उतरे और एक मोटरसाइकिल की तरफ इशारा करके कहा, यह मोटरसाइकिल चोरी की है, इसे हम ले जाएंगे. इस पर हेड गार्ड सर्वेश ने एक और गार्ड की मदद से मोटरसाइकिल लदवा दी. बाद में पता चला कि इनोवा कार से आए लोग बदमाश थे, जो झांसा देकर मोटरसाइकिल ले उड़े. हैरानी की बात यह है कि बिना कोई जांच पड़ताल किए गार्डों ने मोटरसाइकिल बदमाशों को आसानी से ले जाने दिया. इसी प्रकार इस सप्‍ताह पेजीनेटर प्रमोद मिश्रा की भी मोटरसाइकिल चोरी हो गई, लेकिन जागरण प्रबंधन ने उलटे प्रमोद को ही यह कहते हुए दोषी ठहरा दिया कि उसने मोटरसाइकिल पार्किंग में नहीं खड़ी की थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...