Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल की चौथी किताब ‘मोदी मंत्र’ का विमोचन 28 फरवरी को

वरिष्ठ टीवी पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल की चौथी किताब "मोदी मंत्र" का विमोचन 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा। विमोचन समारोह दिल्ली के मशहूर जगह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगा। हरीश की किताब मोदी मंत्र मुख्यतया नरेंद्र मोदी के विकाम मॉडल पर आधारित है। वैसे तो इन दिनों नरेंद्र मोदी पर किताबों की बाढ़ सी आई हुई है, लेकिन इस किताब की खासियत ये है कि इसकी प्रस्तावना खुद नरेंद्र मोदी ने लिखी है।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल की चौथी किताब "मोदी मंत्र" का विमोचन 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा। विमोचन समारोह दिल्ली के मशहूर जगह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगा। हरीश की किताब मोदी मंत्र मुख्यतया नरेंद्र मोदी के विकाम मॉडल पर आधारित है। वैसे तो इन दिनों नरेंद्र मोदी पर किताबों की बाढ़ सी आई हुई है, लेकिन इस किताब की खासियत ये है कि इसकी प्रस्तावना खुद नरेंद्र मोदी ने लिखी है।

किताब में न सिर्फ नरेंद्र मोदी के विजन और मिशन को दर्शाया गया है, बल्कि अब तक गुजरात में किए गए उनके कार्यों का लेखाजोखा भी पेश किया गया है। इसके अलावा लेखक हरीश चंद्र बर्णवाल ने किताब में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की 101 वजहें भी गिनाई हैं। मोदी की जिंदगी से जुड़े हर छोटे से छोटे प्रसंग, उनपर पैदा हुए विवादों को आधार बनाकर उसे इस किताब में समेटने की कोशिश की गई है। जिन्हें भी नरेंद्र मोदी को समझने में जरा भी दिलचस्पी है, उन्हें इस किताब को जरूर पढ़नी चाहिए। इसके अलावा बीजेपी के जो तमाम दिग्गज टेलीविजन न्यूज चैनलों में डिबेट में जाते हैं, उन्हें भी ये किताब पढ़नी चाहिए ताकि अपनी बातों को तथ्यों के साथ पेश कर सकें।

हरीश चंद्र बर्णवाल की इससे पहले तीन और किताबें आ चुकी हैं। इसमें पहली किताब गजल संग्रह, दूसरी न्यूज चैनलों की भाषा पर और तीसरी कहानी संग्रह पहले ही आ चुकी है। मोदी मंत्र किताब के लेखक से आप सीधे उनके ईमेल या फोन (9810570862) पर संपर्क कर सकते हैं। उनका ईमेल आईडी है – [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...