Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार की किताब ‘वो तेरे प्यार का गम’ का विमोचन इरफान खान ने किया

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार की एक नई पुस्तक आयी है- ''वो तेरे प्यार का गम.'' मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक दान सिंह के जीवन और संगीत पर लिखी इस पुस्तक को देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह राजकमल ने छापा है. पुस्तक का लोकार्पण पिछले दिनों विश्व पुस्तक मेले में जाने माने अभिनेता इरफान खान ने किया. इस मौके पर बॉलीवुड के चर्चित गीतकार इरशाद कामिल भी मौजूद रहे.

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार की एक नई पुस्तक आयी है- ''वो तेरे प्यार का गम.'' मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक दान सिंह के जीवन और संगीत पर लिखी इस पुस्तक को देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह राजकमल ने छापा है. पुस्तक का लोकार्पण पिछले दिनों विश्व पुस्तक मेले में जाने माने अभिनेता इरफान खान ने किया. इस मौके पर बॉलीवुड के चर्चित गीतकार इरशाद कामिल भी मौजूद रहे.

देश की पहली पंक्ति के अखबारों- नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पंजाब केसरी,  राजस्थान पत्रिका आदि में विभिन्न पदों पर काम कर चुके पुस्तक के लेखक ईशमधु तलवार वर्तमान में देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह के ईटीवी राजस्थान में संपादकीय सलाहकार के रुप में कार्यरत हैं.

एक समय जब लोग दान सिंह को मृत मन चुके थे, तब ईशमधु तलवार उन्हें गुमनामी के अंधेरों से निकाल कर बाहर लाये. हम आपको बता दें कि दान सिंह बॉलीवुड के वो संगीत निर्देशक थे, जिनके सहायक के रुप में लक्ष्मीकांत, प्यारे लाल, पंडित शिव कुमार और हरि प्रसाद चौरसिया जैसे लोगों ने  ने फ़िल्म माई लव में काम किया. शशि कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत इस फ़िल्म के कई गाने ऐसे मशहूर हुए, जिन्हें लोग आज भी गुनगुना लेते हैं, जैसे- '' वो तेरे प्यार का गम , इक बहाना था सनम ''….और '' जिक्र होता है जब कयामत का तेरे जलवों की बात होती है, तू जो चाहे तो दिन निकलता है, तू जो चाहे तो रात होती है….!''

ISH MADHU TALWAR से संपर्क Mob. 09413327070 के जरिए किया जा सकता है.

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...