Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

काशीनाथ सिंह ने सहज भाव में अपनी प्रतिक्रिया दी और हम उन पर टूट पड़े

Avinash Das : हल्‍ला काफी था और काशीनाथ सिंह पर हमला भी फेसबुक पर कई जगह दिख रहा था। मैंने बीबीसी पर बाबा का बयान बड़े गौर से सुना। उन्‍होंने एक बार भी नहीं कहा है कि वे मोदी का समर्थन कर रहे हैं या कि बनारसवालों को मोदी के पक्ष में वोट करना चाहिए। वे अपने शहर का मिजाज बता रहे थे। साथ ही कमलापति त्रिपाठी के बाद बनारस पर राष्‍ट्रीय राजनीति की उपेक्षित निगाह के बारे में संवाददाता को अपनी फौरी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बनारस से मोदी के चुनाव लड़ने पर इसलिए उत्‍साहित दिख रहे थे, क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि अब चुनाव तक बनारस के गली-मोहल्‍ले-घाट आदि टीवी पर दिखाये जाएंगे। ऐतिहासिक शहर का वर्तमान सच सामने आएगा। बनारस के विकास की स्‍वाभाविक-सार्वजनिक चिंता सामने आएगी। काशीनाथ सिंह सरल हृदय वामपंथी शिक्षक-लेखक हैं। उन्‍होंने सहज भाव में अपनी प्रतिक्रिया दी और हम टूट पड़े। देखिए, हमने अपने लेखकों की कैसी घेरेबंदी कर रखी है।

ऐसी ही घेराबंदी से हमने अपने कई लेखकों, दोस्‍तों और ईमानदार कार्यकर्ताओं को अपने से दूर कर दिया। इससे कौन बढ़ा? वे बढ़े, जिनकी खूनी आहट मुल्‍क के दरवाजे तक पहुंच गयी है। मेरा काशीनाथ सिंह पर, उनके जीवन और उनके लेखन पर इस वक्‍त हो रहे उन पर हमले से ज्‍यादा विश्‍वास है। संभव हो, तो अपने झूठे प्रगतिशील खेमे की नागरिकता से मेरा नाम काट दें।

पत्रकार और फिल्मकार अविनाश दास के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...