Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फर्जी स्टिंग मामले में ‘आप’ नेता ने दीपक चौरसिया, अनुरंजन झा के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराया

: विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के खिलाफ स्टिंग के मामले को पार्टी को बदनाम करने की कोशिश बताया: नई दिल्ली। आपराधिक मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य ने बुधवार को अदालत में बयान दर्ज कराए। पंकज ने अदालत को बताया कि यह स्टिंग पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया था, जबकि उसमें ऐसा कहीं नहीं था कि प्रत्याशियों ने फंड के रूप में पैसे मांगे हों। इस स्टिंग से छेड़छाड़ कर कुछ मुख्य अंशों को हटाकर उसका रूप बदल दिया गया व इंडिया न्यूज ने उसे इस तरह दिखाया जैसे उनके प्रत्याशी व नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

पटियाला हाउस अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन के सामने शिकायतकर्ता व आप पार्टी के संगम विहार से प्रत्याशी रहे दिनेश मोहनिया ने पंकज को बतौर गवाह पेश किया। पंकज ने कहा कि इंडिया न्यूज चैनल पर जिस प्रकार ‘आप’ नेताओं पर फंड लेने का आरोप लगा, उससे पता चलता है कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अब मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। याचिका में स्टिंग ऑपरेशन करने वाले मीडिया सरकार के सीईओ, इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ व मुख्य संपादक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने का आग्रह किया गया है। याची ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर पार्टी व उसके प्रत्याशियों की इमेज को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत कोंडली से प्रत्याशी मनोज, संगम विहार से दिनेश मोहनिया, ओखला से इरफान उल्लाह खान, रोहताश नगर से मुकेश हुड्डा, पालम से भावना गौड़ व देवली से प्रकाश के अलावा कुमार विश्वास का स्टिंग किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...