Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जिया न्यूज के बिकने की चर्चा, एसएन विनोद एंड कंपनी आउट

जिया न्यूज से बड़ी खबर आ रही है. यहां एडिटर इन चीफ और सीईओ के रूप में ज्वाइन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद महीने भर भी नहीं चल पाए. प्रबंधन ने एसएन विनोद समेत उनके लाए सभी लोगों को आउट कर दिया है. कुल दर्जन भर लोगों को हटाए जाने की जानकारी भड़ास को मिली है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

जिया न्यूज से बड़ी खबर आ रही है. यहां एडिटर इन चीफ और सीईओ के रूप में ज्वाइन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद महीने भर भी नहीं चल पाए. प्रबंधन ने एसएन विनोद समेत उनके लाए सभी लोगों को आउट कर दिया है. कुल दर्जन भर लोगों को हटाए जाने की जानकारी भड़ास को मिली है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

यह भी पता चला है कि जिया न्यूज के मैनेजमेंट के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है. आरोप है कि जिया न्यूज के प्रबंधन से जुड़े एक शख्स धीरज ने महिला मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता की. उधर, जिया न्यूज के बिकने की चर्चाएं भी बाजार में है. कई तरह की मुश्किलों से घिरे जिया न्यूज का समस्याओं से भरा चैनल किस दुर्भाग्यशाली शख्स के कंधे पर आ गया है, ये अभी देखना बाकी है.

ज्ञात हो कि जिया न्यूज का अपना खुद का कुछ भी नहीं है. सारा कुछ किराए पर चल रहा है. ऐसे में जिया न्यूज का बिका क्या है, यह भी पता लगाया जाना अभी बाकी है. फिलहाल बड़ी चर्चा एसएन विनोद और नवीन कुमार को लेकर हो रही है. बड़बोले नवीन कुमार के चक्कर में फंसकर एसएन विनोद जिया न्यूज में औंधे मुंह गिरे हैं. उन्होंने जिन आठ-दस लोगों को भर्ती किया है, जिनमें दो महिला मीडियाकर्मी भी हैं, उन सभी को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. एसएन विनोद और नवीन कुमार भी आफिस नहीं आ रहे हैं. ये दोनों किसी नए चैनल में जुगाड़ बिठाने में इन दिनों व्यस्त बताए जाते हैं.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...