Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद से ‘आप’ उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने भी लौटाया टिकट

केजरीवाल को और उनकी आम आदमी पार्टी का नौसिखियापन सामने आता जा रहा है. ऐसे ऐसे लोगों को टिकट दे दिया जो अब चुनाव लड़ने से ही इनकार करने लगे हैं. एक के बाद एक कई लोगों ने टिकट लौटाया है. ताजा मामला यूपी के फर्रुखाबाद का है. यहां 'आप' उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी को लोकसभा टिकट लौटा दिया है.

केजरीवाल को और उनकी आम आदमी पार्टी का नौसिखियापन सामने आता जा रहा है. ऐसे ऐसे लोगों को टिकट दे दिया जो अब चुनाव लड़ने से ही इनकार करने लगे हैं. एक के बाद एक कई लोगों ने टिकट लौटाया है. ताजा मामला यूपी के फर्रुखाबाद का है. यहां 'आप' उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी को लोकसभा टिकट लौटा दिया है.

'आप' ने मुकुल को कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद के खिलाफ टिकट दिया गया था लेकिन मुकुल ने पार्टी पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगा दिया है. इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई प्रत्याशी पार्टी पर सहयोग न करने का आरोप लगा चुके हैं. सविता भट्टी ने तो पार्टी पर सहयोग न करने की बात कहते हुए पार्टी तक छोड़ दी थी.

मुकुल त्रिपाठी का कहना है कि वह पिछले एक महीने से पार्टी से बात करने की कोशिश में थे लेकिन उन्हें पार्टी से किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं मिला. पार्टी से किसी तरह का कोई न सहयोग मिलने से वह बहुत नाराज हैं इसीलिए वह पार्टी का टिकट लौटा रहे हैं. गौरतलब है इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवार पार्टी से सहयोग न कहने की बात कहकर टिकट लौटा चुके हैं. नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से आप ने पहले महेंद्र सिंह को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने भी पार्टी से सहयोग न मिलने की बात कहकर टिकट लौटा दिया था. इसके बाद आप ने राखी बिड़लान को टिकट दिया था.

वहीं आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य इलियास आजमी ने भी लखीमपुर खीरी से टिकट लौटा दिया था. इलियास लखनऊ से टिकट चाहते थे. अयोध्या से इकबाल मुस्तफा ने भी यही बात कहकर आप का टिकट लौटा दिया था. अब मुकुल त्रिपाठी के टिकट लौटाने से एक बार फिर यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर क्यों एक के बाद एक आम आदमी प्रत्याशी टिकट लौटा रहे हैं..

कहीं ऐसा तो नहीं कि 'आप' वाले जेनुइन लोगों को इगनोर कर ऐसे कमजोर लोगों को टिकट दे दिया जो बीच मझधार में नैया को छोड़ भाग चले. जो भी हो, 'आप' नेताओं को अपने भरोसेमंद कार्यकर्ताओं की एक पूरी कतार तैयार करनी पड़ेगी जो किसी भी हाल में भागे नहीं. लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ा सबक होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...