Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मध्य प्रदेश

बिल्डर से घूस लेने में 2007 बैच की आईआरएस अफसर पूनम राय और उसका भाजपा नेता पति गणेश मालवीय गिरफ्तार

भोपाल से खबर है कि आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत 2007 बैच की आईआरएस अधिकारी पूनम राय को एक बिल्डर से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आईआरएस अफसर पूनम राय के पति गणेश मालवीय जो भाजपा नेता है, साथ ही उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके नौकर को भी अरेस्ट किया गया है. यह रकम इनकम टैक्स असेसमेंट का मामला निपटाने के एवज में एक बिल्डर से वसूली जा रही थी.

भोपाल से खबर है कि आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत 2007 बैच की आईआरएस अधिकारी पूनम राय को एक बिल्डर से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आईआरएस अफसर पूनम राय के पति गणेश मालवीय जो भाजपा नेता है, साथ ही उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके नौकर को भी अरेस्ट किया गया है. यह रकम इनकम टैक्स असेसमेंट का मामला निपटाने के एवज में एक बिल्डर से वसूली जा रही थी.

सीबीआई की प्रवक्ता के मुताबिक भोपाल में इनकम टैक्स ऑफिस में तैनात डिप्टी कमिश्नर पूनम राय को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ रामायण बिल्डर्स के मालिक राजेश सिंह भदौरिया ने सीबीआई में कंप्लेंट दी थी. भदौरिया ने सीबीआई को बताया था कि पूनम राय ने उनकी कंपनी पर इनकम टैक्स अससेमेंट कर भारी-भरकम जुर्माना था.

पूनम राय का कहना था कि यह जुर्माना चालीस से पचास लाख रुपए है, जो बढ़कर दो करोड़ रुपए तक जा सकता है. जुर्माने से बचाने के लिए उन पर रिश्वत देने का दबाव बनाया गया था. पूनम राय अपने पति और भाजपा नेता गणेश मालवीय के जरिए रिश्वत मांग रही थी. उनसे 25 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी. जुर्माने से बचाने के एवज में यह रकम मांगी जा रही थी. गणेश मालवीय भारतीय जनता पार्टी से जुडे हैं. वह भोपाल में शाहपुरा इलाके के भरत नगर में इनकम टैक्स कॉलोनी कालोनी में रहते हैं.

25 लाख रुपए की रिश्वत में बाद में दोनों के बीच 18 लाख रुपए में डील तय हो गई. रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपए देना था. राजेश भदौरिया ने सीबीआई को कंप्लेंट दे दी. गणेश मालवीय ने यह रकम अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट चोटवानी को देने को कहा था. चोटवानी का यहां एमपी नगर में दफ्तर है. राजेश रिश्वत की पहली किश्त दस लाख रुपए लेकर कल रात चोटवानी के दफ्तर गए थे. दफ्तर में सीए का भतीजा मिला था. रिश्वत की रकम भी भतीजे ने ली थी.

उसके बाद मामले की जानकारी पूनम राय को दी गई थी. पूनम राय ने अपने कर्मचारी संजय को रकम लेने के लिए चोटवानी के दफ्तर भेजा था. उन्होने बताया कि संजय एमपी नगर से राशि लेकर शाहपुरा गया था. जब वहां सब राशि गिन रहे थे, तभी सीबीआई ने उन्हें धर दबोचा. सीबीआई ने गणेश मालवीय के साथ पूनम राय को भी गिरफ्तार किया है. सीए, उनके भतीजे और रकम लेकर जाने वाले कर्मचारी संजय को भी गिरफ्तार किया गया है.

संबंधित खबर…

नरेंद्र मोदी के लिए अवैध रूप से धन उगाही के रैकेट का पर्दाफाश (देखें तस्वीरें और प्रमाण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...