Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार मुकर्रम खान की गोली मारकर हत्‍या

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पेशावर के नज़दीक कुछ बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी. मुकर्रम खान आतिफ वाइस ऑफ अमेरिका के पत्रकार थे. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से 35 किलोमीटर दूर शाबकदर कस्बे में मंगलवार को मुकर्रम खान के घर के पास एक मस्जिद में उन पर हमला किया गया. मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी शाम की नमाज के वक्त वारदात को अंजाम दिया.

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पेशावर के नज़दीक कुछ बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी. मुकर्रम खान आतिफ वाइस ऑफ अमेरिका के पत्रकार थे. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से 35 किलोमीटर दूर शाबकदर कस्बे में मंगलवार को मुकर्रम खान के घर के पास एक मस्जिद में उन पर हमला किया गया. मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी शाम की नमाज के वक्त वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक हमलावर मोटरसाइकिल से उतरकर मस्जिद के अंदर प्रवेश किया तथा आतिफ के सिर में गोली मार दी. इसके बाद हमलावर फरार हो गए. आतिफ को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हमले में एक इमाम भी घायल हो गए हैं. प्रतिबंधित आतंकी गुट तहरीक-ए-तालिबान ने पत्रकार की हत्या की जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि मुकर्रम को चरमपंथियों से धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्‍हें अपने परिवार को मोहमंद के कबायली इलाके से हटाना पड़ा था.

तालिबान के प्रवक्ता इंशानुल्ला अहसन ने संवादताओं को बताया कि आतिफ को गोली मार दी गई क्योंकि वह तालिबान के खिलाफ रिपोर्टिंग कर रहे थे तथा रिपोर्टिंग बंद करने की चेतावनी दिए जाने के बाद भी इस पर अमल नहीं किया. आतिफ वाइस ऑफ अमेरिका के पश्तो भाषी दीवा रेडियो के लिए काम करने के अलावा दुनिया समाचार चैनल के भी संवाददाता थे. वह मोहमंद एजेंसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. आतिफ की हत्‍या के बाद पाकिस्‍तानी पत्रकारों में नाराजगी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...